फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया के धाकड़ गेंदबाज ने खोले टीम के अंदरूनी राज, बयां की मन की टीस

Sat, 06 Aug 2016 09:32 AM IST
डीडी गोयल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
1 of 7
इं​डियन क्रिकेट टीम प्लेयर ब​रिंदर सरां - फोटो : फाइल फोटो
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में धमाका करने वाले गेंदबाज ने टीम इंडिया के अंदरूनी राज खोले। साथ ही, मन की टीस भी बयां की। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 7
इं​डियन क्रिकेट टीम प्लेयर ब​रिंदर सरां - फोटो : फाइल फोटो
ये गेंदबाज हैं, डबवाली के रहने वाले वरिंदर सरां। हाल ही में बंगलुरु में आयोजित कैंप से लौटे सरां ने बताया कि वहां गुलाबी गेंद से विशेष तैयारी की गई है। 12 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया में ट्राई सीरिज शुरू होने जा रही है। जिसमें साउथ अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत की ए टीम भी खेलने जाएगी। भारतीय टीम नमन ओझा की कप्तानी में जाएगी। दो टेस्ट मैच भी खेलेगी। यह पहली बार होगा जब टेस्ट मैच के लिए गुलाबी गेंद का प्रयोग होगा।
विज्ञापन

3 of 7
इं​डियन क्रिकेट टीम प्लेयर ब​रिंदर सरां - फोटो : फाइल फोटो
सरां कहते हैं कि मैं दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलूंगा। चूंकि मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। डेब्यू मैच में मैंने तीन विकेट झटके थे। हालांकि ब्रिसबेन, क्वींसलैंड की विकेट काफी फ्लैट हैं। यहां कंगारू तथा अफ्रीकी शेर बेस बॉलों पर लंबे स्ट्रोक मारते हैं। लेकिन दोनों टीमों के बल्लेबाजों को स्विंग बॉलिंग से परेशानी होती है। स्विंग बॉलिंग पर काफी प्रेक्टिस की है। टीम में उमेश यादव तथा इशांत शर्मा मेरी मदद करते हैं।

4 of 7
इं​डियन क्रिकेट टीम प्लेयर ब​रिंदर सरां - फोटो : फाइल फोटो
सरां ने एक रहस्य से पर्दा उठाते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान लगातार तीन मैच खेलने के बाद कंधे में दिक्कत आ गई थी। जिसकी वजह से वह चौथा तथा पांचवां वन-डे नहीं खेल पाया था। उन्होंने अपने मन की सबसे बड़ी टीस के बारे में राज खोलते हुए कहा कि मैं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को क्लीन बोल्ड करना चाहता हूं। लेकिन वे अब क्रिकेट नहीं खेलते। उनके खिलाफ गेंदबाजी न कर पाने की टीस हमेशा मन में रहेगी।
विज्ञापन

5 of 7
इं​डियन क्रिकेट टीम प्लेयर ब​रिंदर सरां - फोटो : फाइल फोटो
बरिंदर सरां ने कहा कि हरियाणा के मुकाबले पंजाब में खेलों की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जाता है। क्रिकेट की बात करें तो जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का कैंप लगता है। इसके बाद स्टेट तथा रणजी के लिए खिलाड़ी निकाले जाते हैं। दो टीमें बनाकर आपस में परफॉरमेंस देखी जाती है। हरियाणा में ऐसा नहीं होता। मैंने पंजाब से ट्राई किया। द्वितीय चरण में मेरा सिलेक्शन हो गया। पंजाब में मोहाली, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना ऐसे जिले हैं, यहां से खिलाड़ी आ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
इं​डियन क्रिकेट टीम प्लेयर ब​रिंदर सरां - फोटो : फाइल फोटो
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर सरां ने अपने दिल की बात सांझी करते हुए कहा कि बॉक्सर बनने के लिए एक पुलिसकर्मी ने ऑफर दिया था। उनकी बात मानकर प्रेक्टिस शुरू की। बचपन से ही क्रिकेट की ओर ज्यादा रुझान था। ऐसे में ट्रायल दिया। ट्रायल में नंबर एक रेंक मिला। मेरा नाम वरिंदर सरां काफी बड़ा है। ऐसे में विराट कोहली तथा शिखर धवन ने मुझे पहली बार वेरी के नाम से बुलाया। तब से सभी टीम के बाकी सदस्य भी मुझे शॉर्ट नेम वेरी कहकर ही बुलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इं​डियन क्रिकेट टीम प्लेयर ब​रिंदर सरां - फोटो : फाइल फोटो
अंग्रेजी समझ लेता हूं, लेकिन बोलने में कठिनाई होती है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान अंग्रेजी का फेर समझ नहीं आया। ऐसे में पंजाब के खिलाड़ी मनदीप सिंह ने मदद की। उन्होंने मेरे लिए ट्रांसलेटर का काम किया। क्रिकेटर सरां के अनुसार वह तीन माह बाद चंडीगढ़ से कुछ घंटों के लिए आए हैं। शाम को वापिस चंडीगढ़ लौटना है। फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारियों में जुट जाऊंगा। उम्मीद करता हूं कि इस बार देश के खिलाड़ी गजब का प्रदर्शन करते हुए मेडल लेकर वापिस लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें