फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ चुका है, ओलंपिक में बोल्ट के साथ दौड़ेगा

Mon, 01 Aug 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। अब रियो ओलंपिक में जमैका के उसैन बोल्ट को चुनौती देने जा रहा है। पढ़े इस खिलाड़ी का पूरा प्रोफाइल।
विज्ञापन

मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ चुका है, ओलंपिक में बोल्ट के साथ दौड़ेगा, पढ़ें प्रोफाइल

2 of 7
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
बात हो रही है, हरियाणा में रोहतक जिले के अजायब गांव निवासी धर्मबीर सिंह की। इस होनहार धावक ने बंगलूरू में इसी महीने आयोजित इंडियन ग्रां प्री में 20.45 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। बोल्ट ने 2009 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 200 मीटर फर्राटा रेस में 19.19 सेकेंड का समय निकाल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बोल्ट के ही नाम 100 मीटर फर्राटा रेस (9.58 सेकेंड) में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ चुका है, ओलंपिक में बोल्ट के साथ दौड़ेगा, पढ़ें प्रोफाइल

3 of 7
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर सिंह ओलंपिक की इस स्पर्धा में 36 साल में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय हैं। धर्मबीर कहते हैं कि उसेन बोल्ट के साथ दौड़ने में कोई दिक्कत नहीं है। उसेन बोल्ट मेरे लिए एक अन्य प्रतिस्पर्धी होंगे। मैं वहां इसलिए नहीं जाऊंगा कि मुझे बोल्ट से मिलने का मौका मिलेगा। मेरा ध्यान इस समय अपनी तैयारी पर है। मुझे लगता है कि मैं रियो में 20 सेकेंड के बैरियर को तोड़ सकता हूं।

मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ चुका है, ओलंपिक में बोल्ट के साथ दौड़ेगा, पढ़ें प्रोफाइल

4 of 7
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर सिंह ने 2015 में  एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 21.6 सेकेंड का 200 मीटर का रिकॉर्ड 20.7 सेकेंड में तोड़ा था। लंदन ओलंपिक में उसैन बोल्ट ने 200 मीटर को 19.32 सेकेंड में पूरा करके गोल्ड जीता था। जबकि धर्मबीर ने 20.45 सेकेंड में 200 मीटर की बाधा पार करके ओलंपिक का टिकट लिया है जो बोल्ट के रिकॉर्ड से 1.13 सेकेंड पीछे है।
विज्ञापन

मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ चुका है, ओलंपिक में बोल्ट के साथ दौड़ेगा, पढ़ें प्रोफाइल

5 of 7
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर अजायब गांव निवासी किसान श्रद्धानंद के बेटे हैं। घर की हालत इतनी नाजुक है कि बस पेट भर सकता है। इन्हीं, मुश्किल हालातों में धर्मबीर सिंह ने 2001 में दौड़ना शुरू किया और दौड़ता चला गया। धर्मबीर कभी LIC की पॉलिसी बेचकर गुजारा करते थे और ट्रेनिंग का खर्च निकालते थे। इसके लिए उन्हें महीने के 16 हजार रुपए मिलते थे। हालांकि यह भी उनके लिए कम पड़ता था, क्योंकि उनके ट्रेनिंग पर हर महीने लगभग 40 हजार रुपए खर्च होते थे।

विज्ञापन

मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ चुका है, ओलंपिक में बोल्ट के साथ दौड़ेगा, पढ़ें प्रोफाइल

6 of 7
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर 100 व 200 मीटर दौड़ में अभी तक नेशनल गेम्स में छह गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीत चुका है। कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में गोल्ड जीतने के अलावा स्टाफ चैंपियनशिप श्रीलंका में गोल्ड, जूनियर एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप इंडोनेशिया में सिलवर, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप चीन में कांस्य जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ चुका है, ओलंपिक में बोल्ट के साथ दौड़ेगा, पढ़ें प्रोफाइल

7 of 7
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर ने सबसे पहले कबड्डी खेलना शुरु किया था। इसके बाद उन्होंने हाई जंप भी ट्राई किया। जब कबड्डी और हाई जंप में बात नहीं बनी तो धर्मबीर ने रनिंग में हाथ अजमाने का फैसला किया। 2006 में धर्मबीर की मुलाकात रमेश सिंधू से एक कॉलेज स्पोर्ट्स मीट के दौरान हुई थी। उन्होंने धर्मबीर के टैलेंट को पहचाना और उनको ट्रेनिंग देने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें