'चीन की दीवार' तोड़ने वाला यह भारतीय एक बार में 250 सीढ़ियां चढ़ता और उतरता है। इसकी डाइट के बारे में जानेंगे तो पता चलेगा कि कैसे खुद को इतना फिट रखता है।
विज्ञापन
2 of 6
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
बात हो रही है भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह की, जिन्होंने हाल ही में चीन के बॉक्सर जुल्पिकार मियामैतियाली को हराया और उनका खिताब भी अपने नाम कर लिया। 31 साल की उम्र में ऐसा करने के लिए काफी एनर्जी की जरूरत होगी, जो विजेंदर में कूट कूट कर भरी है। विजेंदर अब तक 9 प्रोफेशनल फाइट लड़ चुके हैं और अभी तक सभी जीती हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत करके अपने शरीर में ऊर्जा को बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंदर सिंह अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिये रोज वर्कआउट के बाद ,एक घंटा मेडिटेशन और योगा करते हैं। वो अपने दिन की शुरूआत रनिंग और वेट ट्रेनिंग से करते है। फुटवर्क ड्रिल, पुश-अप्स, चिन-अप्स, ट्राइसेप्स, फुटबॉल और स्कीपिंग उनकी नियमित एक्सरसाइज का हिस्सा हैं। इसके अलावा उनका मानना है कि दिनभर की दिनचर्या को पूरा करने के बाद शरीर कुछ आराम भी चाहता है इसलिए वो रात की नींद पूरी तरह से लेते है।
4 of 6
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंदर खुद बताते हैं कि ट्रेनिंग के दौरान फिटनेस रेजीम एक्सटेंसिव रहता है। सुबह ब्रेकफास्ट के बाद शुरू होने वाला वर्कआउट शाम 4 बजे तक चलता है। कोच ही तय करते हैं कि वर्कआउट में मुझे क्या करना है। हर रोज जिमिंग के साथ रनिंग, स्प्रिंट रन और स्टेप्स भी करना होता है। विजेंदर बताते हैं कि मैं एक बार में 250 सीढ़ियां चढ़ता उतरता हूं और एक दिन में ऐसा 6 बार करता हूं, ताकि एनर्जी लेवल पता चले।
विज्ञापन
5 of 6
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंदर कहते हैं कि बॉक्सिंग रिंग में जितनी ज़रूरत फिजिकल फिटनेस की है, उतनी ही ज़रूरी है मानसिक सेहत और धैर्य रखने की क्षमता। प्रतिद्वंद्वी आपके शरीर पर मुक्के बरसाता है, जो प्रतियोगिता का हिस्सा है, लेकिन उसके कमेंट बर्दाश्त करने को धीरज चाहिए। शुरू में ये बातें मुझे बहुत परेशान करती थीं, लेकिन योग और मेडिटेशन से मैंने इस पर काबू पाया। अब यह मेरी ट्रेनिंग का हिस्सा बन गई हैं।
विजेंदर बताते हैं कि मुझे खाना-पीना बहुत पसंद है, लेकिन डाइट को लेकर बहुत सख्त रहता हूं। ब्रेकफास्ट में प्रोटीन पर ज्यादा ध्यान देता हूं। एग वाइट के साथ कार्ब्स के लिए ब्रेड लेता हूं। ऑमलेट में मुझे ब्रोकली पसंद है। हेल्दी कार्ब्स के लिए ओट्स भी लेता हूं। लंच में चिकन ब्रेस्ट या फिश विद ब्राउन राइस लेता हूं। वाइट राइस नहीं लेता। ब्रोकली व स्वीट पोटेटो खाता हूं। डिनर बहुत हल्का होता हैं और कोशिश करता हूं कि 7 बजे से पहले डिनर कर लूं। इसमें हाफ बॉइल्ड वेजिटेबल्स खाता हूं।