देश के स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह अब तक 9 देशों के मुक्केबाजों को रिंग में धूल चटा चुके हैं और इनमें से 7 नॉक आउट रहे। जानिए कब कब और किससे उनका मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
2 of 7
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 29 जून 2015 को ने अपने करियर को अलविदा कहा और प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। विजेंदर अब तक 8 फाइट जीत चुके हैं और इनमें से 7 मुकाबले नॉकआउट रहे।
विज्ञापन
3 of 7
बॉक्सर विजेंदर सिंह
पहली फाइट: सोनी व्हिटिंग (इंग्लैंड) को 10 अक्टूबर, 2015 को हुई फाइट में सिर्फ 3 राउंड में ही नॉकआउट कर दिया।
दूसरी फाइट: डीन गिलेन (इंग्लैंड) को 07 नवंबर, 2015 को हुई फाइट में सिर्फ एक राउंड तक चले मुकाबले में नॉकआउट कर दिया।
4 of 7
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
तीसरी फाइट: समेट हिसेईनोव (बुल्गारिया) को 19 दिसंबर, 2015 को हुई फाइट में 2 राउंड में धूल चटा दी।
चौथी फाइट: एलेक्जेंडर हॉरवथ (हंग्री) को 12 मार्च, 2016 को हुई फाइट में सिर्फ 3 रिजल्ट में नॉकआउट किया।
विज्ञापन
5 of 7
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
पांचवी फाइट: मोटिओज रॉयर (फ्रांस) को 30 अप्रैल, 2016 को हुई फाइट में 5 राउंड चक चले मुकाबले में नॉकआउट किया।
छठी फाइट: आंद्रजेज सोद्रा (पोलैंड) को 13 मई, 2016 को सिर्फ 3 राउंड में नॉकआउट किया।
विज्ञापन
6 of 7
विजेंदर सिंह
सातवीं फाइट: ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को 16 जुलाई, 2016 को हुई फाइट में 10 राउंड तक चली फाइट में हराया।
आठवीं फाइट: तंजानिया के मुक्केबाज फ्रांसिस चेका को दिसंबर 17, 2016 को तीसरे राउंड में कराकर खिताब बरकरार रखा।
नौंवी फाइटः 5 अगस्त 2017 को चीनी बॉक्सर जुल्पीकार मैमतअली से। विजेंदर ने इन्हें हराकर डब्ल्यूबीओ एशिया पसिफिक सुपर मिडिलवेट और जुल्फिकार के डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट दोनों खिताब अपने नाम कर लिए।