फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद गुरसेवक के अंतिम संस्कार में ऐसा था माहौल, भाई का बड़ा ऐलान

Tue, 08 Nov 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
जम्मू में शहीद गुरसेवक के अंतिम संस्कार में उस समय मातम गहरा गया, जब मौके पर उनकी मंगेतर पहुंच गई। वहीं, गुरसेवक के भाई ने बड़ा ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद गुरसेवक के चचेरे भाई जोरावर सिंह ने कहा कि वह आर्मी ज्वाइन कर शहीद भाई गुरसेवक सिंह की मौत का बदला आतंकियों घुसपैठियों को मार कर लेगा। वहीं, पिता का कहना है कि सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद गुरसेवक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव वराणा में किया गया। सवेरे साढ़े 10 बजे उनका शव गांव पहुंचा। उसके बाद परिजनों और लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। करीब 11 बजे उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग, सेना के अधिकारी और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। शहीद को पिता ने मुखग्नि दी।

4 of 8
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
इस दौरान मौजूद लोगों की आंखों में जहां गुरसेवक सिंह के छोड़कर चले जाने का दुख था, वहीं पाकिस्तान की नापाक हरकत को लेकर गुस्सा भी। पिता बलविंदर सिंह भले ही पुत्र की शहादत की खबर के बाद आंखों से आंसू बहा रहा था, लेकिन बार-बार गर्व से ये कह रहा था कि देश-कौम दे लेखे लग्ग गिया ऐ अज्ज मेरा गुरसेवक।
विज्ञापन

5 of 8
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद गुरसेवक का अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ किया गया। इससे पहले कर्नल सबुद्ध गुरंग, 22 सिख रेजीमैंट के ऑनरेरी लेफ्टीनैंट दविंदर सिंह, डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल, एसएसपी एमके शर्मा सहित नाईब सूबेदार कवलजीत सिंह, नाइब सूबेदार गुरसेवक सिंह, रिटायर करनल अमरबीर सिंह चाहल, राजनीतिक व धार्मिक नेताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। 
विज्ञापन

6 of 8
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
ऐट मैक 7-पंजाब की बटालियन ने राष्ट्रीय सम्मान के साथ शहीद को सलामी दी। कर्नल सबुद्ध गुरंग ने शहीद के पिता बलविंदर सिंह से जहां दुख प्रगट किया वहीं हौसला देते कहा कि उनका बेटा देश के लिए जंग लड़ते हुए शहीद हुआ है। गुरसेवक सिंह की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले गुरसेवक सिंह की इस शहीदी को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
शहीद गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार
डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने शहीद गुरसेवक सिंह के परिवार को पांच लाख रुपए की माली सहायता, पांच लाख रुपए का प्लाट और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। डीसी ने कहा कि परिवार के लिए जहां शहीद गुरसेवक सिंह की कमी तो पूरी नहीं की जा सकती लेकिन उसकी शहीदी को हमेशा याद रखा जाएगा। जिला प्रशासन शहीद गुरसेवक सिंह के परिवार के साथ है।

 
विज्ञापन

8 of 8
शहीद गुरसेवक सिंह
दो बहनों का बड़ा भाई 23 वर्षीय गुरसेवक सिंह एलओसी पर रविवार को हुई फायरिंग में शहीद हो गए थे। वे 22 सिख रेजीमेंट में तैनात थे और गुरसेवक सिंह जम्मू-कश्मीर स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) की कृष्णाघाटी पर तैनात था। उनकी फरवरी में शादी होनी थी। तीन महीने पहले ही तो सगाई हुई थी। वहीं शहीद गुरसेवक सिंह का बड़ा भाई जसबीर सिंह गहरे सदमे में था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें