भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली का आगाज हो गया है। जानिए ये कब तक चलेगी और फिजिकल के लिए क्या क्या शर्तें पूरी करनी होंगी, यहां देखिए।
विज्ञापन
2 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती का आगाज हो गया। भर्ती दो अगस्त तक चलेगी। वहीं भर्ती के लिए हिसार और अंबाला से भी सेना के अधिकारी और जवानों को बुलाया गया है। मैदान में नाप-तौल के बाद युवाओं को दौड़ कराई जाएगी। इसके बाद पुलअप और बाकी फिजिकल एक्टिविटी करवाई जाएगी। फिजिकल में फेल होने वालों को मैदान से बाहर निकाल दिया जाएगा, जबकि पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए रख लिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
मैदान में एक बार एंट्री होने के बाद अभ्यर्थी को मेडिकल और अन्य सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बाहर आने दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को हिदायत दी गई है कि अपने खाने-पीने का सामान साथ लेकर आएं। सेना अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं कि भर्ती में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और युवाओं को भ्रमित कर दलाली करने वालों पर भी निगाह रखी जाए।
4 of 9
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
25 जुलाई को सोनीपत की गोहाना और गन्नौर तहसील, 26 जुलाई को सोनीपत और खरखौदा तहसील और 27 जुलाई को आरक्षित रखा गया है। 28 जुलाई को झज्जर जिले की बहादुरगढ़ और मातनहेल तहसील, 29 जुलाई को झज्जर और बेरी और 30 जुलाई को रोहतक और कलानौर तहसील के युवाओं को बुलाया गया है। 31 जुलाई को महम और सांपला के युवाओं का फिजिकल कराया जाएगा। एक और दो अगस्त को बैकलॉग में रहने वाले युवाओं की डॉक्टरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 9
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
फिजिकल के लिए खुद को रखें तैयार
सेना भर्ती के लिए 1600 मीटर की दौड़ निर्धारित है। पांच मिनट 30 सेकेंड में दौड़ पास करने वाले अभ्यर्थी को ग्रुप वन में रखा जाएगा। इसके लिए 60 अंक मिलेंगे। पांच मिनट 31 सेकेंड से 45 सेकेंड तक के अभ्यर्थी ग्रुप टू में शामिल होंगे, जिन्हें 48 अंक मिलेंगे। इसी तरह 10 पुलअप के लिए 40 अंक, नौ पुलअप के लिए 33 अंक, आठ पुलअप के लिए 27 अंक, सात पुलअप के लिए 21 और छह पुलअप करने वाले को 16 अंक दिए जाएंगे। नौ फीट गड्ढा कूदना और जिगजैग बैलेंस पर चलना होगा।
विज्ञापन
6 of 9
सेना में भर्ती
पहले दिन पानीपत तहसील के युवाओं ने दम दिखाया। फिजिकल में करीब 70 फीसदी अभ्यर्थी फेल हो गए, जबकि बाकी बचे अभ्यर्थियों का सुबह से लेकर शाम तक मेडिकल कराया गया। हालांकि मेडिकल के दौरान दिन भर अभ्यर्थी भूखे-प्यासे बैठे रहे। सेना भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को रविवार तड़के दो बजे मैदान में एंट्री दी गई। सुबह सात बजे तक जितने भी अभ्यर्थी पहुंचे उनका फिजिकल करा दिया गया।
विज्ञापन
7 of 9
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
दौड़, पुलअप और लंबी कूद और जिगजैग बैलेंस में करीब 70 फीसदी अभ्यर्थी फेल हो गए। फिजिकल में फेल होने वाले अभ्यर्थियों को मैदान के बाहर कर दिया। बाकी अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए बैठा दिया गया। इसके बाद दिन भर मेडिकल प्रक्रिया चलती रही। मेडिकल के लिए अभ्यर्थी दिन भर भूखे-प्यासे बैठे रहे, लेकिन किसी को भी मैदान से बाहर नहीं आने दिया गया।
8 of 9
भारतीय सेना में भर्ती
भर्ती में अभ्यर्थियों का मेडिकल मैदान में न कराकर पवेलियन के कमरों में कराया जा रहा है। इस वजह से उनके परिचित भी खाने-पीने का सामान अंदर नहीं पहुंचा सके। वहीं भर्ती में आने वाले युवाओं का कहना था कि सेना ने उन्हे सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ा दिया, जबकि गांव या देहात में उन्हें सिंथेटिक ट्रैक की कोई सुविधा हीं नहीं मिलती। वह तो मैदान में दौड़कर प्रेक्टिस करते हैं। इसीलिए दौड़ में अधिकतर युवाओं के फेल होने का कारण भी यही रहा।
मिट गया बार कोड, नहीं हो सके भर्ती में शामिल
सेना की तरफ से हिदायत दी गई थी कि कोई भी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को मोड़कर न लाए। ऐसे में उसका बार कोड मिट जाएगा, लेकिन रविवार तड़के एंट्री के दौरान ऐसी काफी अभ्यर्थी मिले जिनकी लापरवाही के कारण बार कोड मिटा हुआ था। ऐसे में उन्हें मैदान में एंट्री नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया। सोमवार को इसराना और समालखा तहसील के युवाओं को भर्ती के लिए बुलाया गया है।