फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी खानदान की इस बेटी की मुश्किलें बढ़ेंगी, पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रही है

Tue, 25 Jul 2017 09:21 AM IST
विवेक शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
अदाकारा सोहा अली खान
नवाब मंसूर अली खां पटौदी के खानदान की एक बेटी आजकल थाने के चक्कर काट रही हैं और बहुत जल्दी उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अब क्या करें, काम ही ऐसा किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
अदाकारा सोहा अली खान
दरअसल, एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान शस्त्र लाइसेंस के केस में फंसी हैं। उनके खिलाफ हरियाणा लोकायुक्त की अदालत में केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई सोमवार 24 जुलाई को हुई। मामले में लोकायुक्त ने पुलिस को 12 अक्टूबर तक जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अदाकारा सोहा अली खान
गौरतलब है कि सोहा अली खान के शस्त्र लाइसेंस मामले में गुरुग्राम पुलिस जांच कर रही हैं और लोकायुक्त सेवानिवृत्त जस्टिस एनके अग्रवाल को रिपोर्ट सौंपी जानी है। वहीं गुरुग्राम और झज्जर जिले के अधिकारियों पर सोहा अली खान के शस्त्र लाइसेंस मामले में अनियमितताएं बरतने के आरोप हैं।

4 of 7
अदाकारा सोहा अली खान
अ​धिकारियों ने एक तो उनका लाइसेंस 21 वर्ष की आयु से पहले बनाया गया, उसके बाद अवैध शिकार मामले में शस्त्र झज्जर पुलिस के पास जब्त होने के बावजूद रिन्यू कर दिया गया। हालांकि, तत्कालीन डीसी गुरुग्राम ने बाद में मामले की शिकायत आने पर गंभीरता को समझते हुए लाइसेंस को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
अदाकारा सोहा अली खान
इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर नरेश कादियान ने लोकायुक्त के पास शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद लोकायुक्त के रजिस्ट्रार ने सोहा अली खान पर एफआईआर और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
अदाकारा सोहा अली खान
आरोप है कि सोहा अली खान को साल 1996 में आर्म्स लाइसेंस जारी किया गया था, जबकि उस वक्त वह इसके लिए योग्य नहीं थीं। वहीं इस हथियार का इस्तेमाल उनके पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी समेत छह लोगों ने झज्जर में काले हिरण का शिकार करने में किया था। रजिस्ट्रार ने पाया कि सोहा ने आईपीसी की धारा 420 के तहत दंडनीय अपराध किया, जिसके के लिए उन्हें सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अदाकारा सोहा अली खान
सोहा अली खान द्वारा अवैध ढंग से शस्त्र लाइसेंस बनवाने की शिकायत लोकायुक्त के पास 2016 में आई थी। पीपुल्स फार एनीमल के चेयरमैन नरेश कादियान ने यह शिकायत की थी। जांच जारी है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट लोकायुक्त कार्यालय में सौंप दी जाएगी।
- राजीव, एसीपी सिटी, गुरुग्राम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें