फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में न प्यार में, असली मजा पाकिस्तान की हार में

Mon, 16 Feb 2015 05:17 PM IST
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 7
भारतीयों को न शादी करने में मजा आता है, न प्यार करने में। उन्हें असली मजा तो पाकिस्तान की हार में आता है। देखिए ये तस्वीरें।
विज्ञापन

शादी में न प्यार में, असली मजा पाकिस्तान की हार में

2 of 7
आस्ट्रेलिया के एडिलेड में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया विश्व कप क्रिकेट मैच का क्रेज लोगों में देखा गया। शादी समारोह में भी बड़ी स्क्रीन पर भारत और पाकिस्तान का मैच चलाया गया।
विज्ञापन

शादी में न प्यार में, असली मजा पाकिस्तान की हार में

3 of 7
लोग शादी समारोह को छोड़ भारत पाकिस्तान का मैच देखने में मशगूल थे। रविवार को कई जगह मैच देखने केलिए स्क्रीन व स्पेशल पार्टियां की गईं। शॉपिंग माल के मल्टी मीडिया सिनेमा हाल में भी मैच दिखाया गया।

शादी में न प्यार में, असली मजा पाकिस्तान की हार में

4 of 7
फिरोजपुर रोड स्थित होटल गुलमोहर में चल रही इंडो पाक एक्सपो में पाकिस्तान से पहुंचे लोगों में भी मैच को लेकर काफी क्रेज देख गया। भारत की जीत पर लोगों ने खुशी जताई है। पाकिस्तानी भी मैच में भारतीय टीम का लोहा मानते हैं।
विज्ञापन

शादी में न प्यार में, असली मजा पाकिस्तान की हार में

5 of 7
इंडो पाक एक्सपो में पाकिस्तान से कई डेलीगेट्स अपने परिधानों की प्रदर्शनी में पहुंचे हैं। पाकिस्तान के बहावलपुर से आए बिलाल अहमद ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए जितने यहां के लोग उतावले होते हैं ऐसा ही वहां पर भी है।
विज्ञापन

शादी में न प्यार में, असली मजा पाकिस्तान की हार में

6 of 7
पाकिस्तान के कराची से आई मोना नियाज ने बताया कि वह मैच देखने की बहुत शौकीन है। उसने बताया कि यहां पर मैच देखने की सुविधा न होने से उसे मोबाइल पर ही स्कोर देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में न प्यार में, असली मजा पाकिस्तान की हार में

7 of 7
मोना कहती हैं कि भारत और पाक के बीच का मैच होता है तो समझो सड़कें रुक सी जाती हैं। उसने बताया कि भारत और पाक दोनों में से कोई भी जीते अपने साथियों के साथ इस खुशी का जश्न जरूर मनाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें