देश की पहली अर्जुन अवॉर्डी पहलवान पुलिसवाली ने अपनी रियल जिंदगी के 'सुल्तान' को चुनकर उनके साथ शादी के सात फेरे भी ले लिए हैं। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
पहलवान गीतिका जाखड़ ने की शादी
बात हो रही है हरियाणा के हिसार की रहने वाली महिला पहलवान गीतिका जाखड़ की। वे इस वक्त हरियाणा पुलिस में डीएसपी की पोस्ट पर तैनात है। पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यकारी अभियंता के पद पर कार्यरत कमलदीप राणा से हिसार में उनकी शादी हुई है।
विज्ञापन
3 of 8
पहलवान गीतिका जाखड़ ने की शादी
31 वर्षीय गीतिका ने वर्ष 2014 के कामनवेल्थ गेम्स में 63 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। शादी समारोह में सांसद दुष्यंत चौटाला सहित कई अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। अग्रोहा में जन्मी गीतिका ने कामनवेल्थ चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीते थे।
4 of 8
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई
- फोटो : v
हिसार के निकटवर्ती गांव रावलवास छोटी, निवासी कमलदीप आजकल महेंद्रगढ़ में कार्यरत हैं। उनके पिता गांव के पूर्व सरपंच है तथा भागसिंह जैलदार परिवार से हैं। शुक्रवार को एक होटल में रिंग सेरेमनी हुई। गीतिका ने शादी की डेट का अभी खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
5 of 8
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई
- फोटो : अमर उजाला
गीतिका जाखड़ के पिता बलजीत सिंह जाखड़ हिसार में कोच लगे हुए हैं। गौरतलब है कि हिसार के एक होटल में उनकी गोद भराई तथा रिंग सेरेमनी आयोजित की गई थी। आकर्षक परिधान तथा बॉब कट हेयर स्टाइल में उनकी लुक एक खिलाड़ी तथा पुलिस की वर्दी से अलग ही दिख रही थी।
विज्ञापन
6 of 8
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई
- फोटो : अमर उजाला
शर्मीले स्वभाव तथा रौबदार व्यक्तित्व वाली गीतिका से जब पूछा गया कि कभी आपको किसी खिलाड़ी से शादी की बात दिल में नहीं आई तो उन्होंने बताया कि माता पिता की इच्छा का वे सदैव सम्मान करती हैं तथा उन्होंने जो फैसला लिया वही मंजूर है।
विज्ञापन
7 of 8
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिक जाखर ने की सगाई
- फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवार्डी पहलवान गीतिका जाखड़ ने 2008 से 2014 तक दो बार एशियन गेम में स्वर्ण पदक जीत कर एक कीर्तिमान बनाया है। 2005 में कॉमनवेल्थ खेलों में भी न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान भी हासिल किया। गीतिका 2003 से 2009 तक भारत केसरी रहीं।
2001 से 2009 तक राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता। वे हरियाणा की पहली महिला पहलवान हैं जिन्हें हिसार के महिला थाने में महिला थाने में डीएसपी सीधे लगाया गया। रिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में दोनो परिवारों के रिशतेदारों के अलावा हिसार के उपायुक्त तथा कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह भी आशीर्वाद देने पहुंचे थे।