फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, लेडी अफसर को बचाते हुए स्वीमिंग पूल में डूबे IAS की अनदेखी तस्वीरें

Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
महिला सहकर्मी को बचाते हुए स्वीमिंग पूल में डूबे ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया लोगों में काफी लोकप्रिय थे। देखिए इनकी अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
जम्मू-कश्मीर कैडर के 2016 बैच के आईएएस अफसर आशीष दहिया की मौत ने उनके परिजनों, दोस्तों और विभाग के लोगों का दिल झकझोर दिया है। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि एक गोल्ड मेडलिस्ट अचानक कैसे काल का ग्रास बन गया।
विज्ञापन

3 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष दहिया ने पुलिस और आईआरएस की ट्रेनिंग ली थी और आईएएस की ट्रेनिंग पूरी होने की कगार पर थी। वह बहुत अच्छा तैराक था, उसके बावजूद डूबने से मौत होना सभी को संदिग्ध लग रहा है। इसलिए गहराई से जांच की मांग की जा रही है।

4 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
30 वर्षीय आशीष हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा के मटिंडू गांव के रहने वाले थे। जन्म 15 जनवरी 1986 को हुआ था। उनके पिता कृषि विभाग से बतौर खंड कृषि अधिकारी रिटायर्ड हैं, जबकि मां गवर्नमेंट टीचर रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन

5 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष दहिया ने पहली से दसवीं तक की शिक्षा सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल से प्राप्त की। 2003 में सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ बारहवीं की। वर्ष 2008 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से 4 वर्ष में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया।
विज्ञापन

6 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष ने भारत पेट्रोलियम नोएडा में दो वर्ष तक मैनेजर के पद पर नौकरी की, लेकिन सिविल सर्विसेज में जाना चाहते थे। इसलिए आशीष ने वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 8वां रैंक प्राप्त किया और बतौर डीएसपी सिरमौर में पद संभाला।
विज्ञापन

7 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
इसके बाद सिविल सर्विसेज में 411वां रैंक हासिल की और भारतीय रेवेन्यू सर्विसेज के तहत फरीदाबाद में बतौर आबकारी आयुक्त पद संभाला। पर ये काफी नहीं लगा और फिर से यूपीएससी क्लियर करके 53वां रैंक हासिल किया।

8 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
इसी के तहत वे दिल्ली के बेरसराय फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में आईएएस की ट्रेनिंग ले रहे थे कि हादसा हो गया। दक्षिण दिल्ली के बेर सराय में सोमवार शाम को भारतीय विदेश सेवा संस्थान की ओर से दी गई पार्टी में अपना दोस्तों के साथ था।

9 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
पार्टी के दौरान तैराकी की जा रही थी कि एक महिला अफसर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए आशीष और अन्य अफसर पूल में कूद गए। महिला को बचा लिया गया, लेकिन आशीष पूल से बाहर नहीं आया। सभी तलाश ही रहे थे कि कुछ देर बार उसकी बॉडी पानी में तैरती दिखी।

10 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
अफसर उसे निकालकर तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घो​षित कर दिया गया। पुलिस को शक है कि पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी रखी थी। जब आशीष पूल में कूदा तो नशे की हालत में और वह तैर नहीं पाया।

11 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
पढ़ाई में शुरू से ही तेज दिमाग रहे आशीष को एडवंचर बहुत पसंद था। वह मौका मिलते ही अपने दोस्तों के साथ प्रकृति की गोद में चले जाते थे। पर्वतारोहण उनका शौक था और वह लोगों के बीच में लोकप्रिय थे।

12 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
दोस्तों ने बताया कि 15 मई को ही आशीष दहिया ने को गोल्ड मेडल मिला था। इस खुशी में फेसबुक पर लिखा था, गोल्ड मेडल मैं अपने सभी दोस्तों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने परीक्षा के दौरान नोट्स तैयार करने और पढ़ाई में मदद की। मेरी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित और मेरे दोस्त जब भी मेरे साथ होते हैं मेरे जीवन में अच्छा होता है।
विज्ञापन

13 of 13
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष दहिया आईएएस बनने से पहले साल 2013 में हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विस में चुने गए थे। इसके बाद उनका सिलेक्शन भारतीय राजस्व सेवा में हो गया था, जिसके बाद वो हैदराबाद चले गए। मन में आईएएस अधिकारी बनने की तमन्ना पाले आशीष दहिरया ने साल 2016 में दोबारा सिविल सर्विस की परीक्षा पास की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें