फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पति का शव लेकर आ रही थी, अचानक हुआ कुछ ऐसा, देखकर मच गई चीख पुकार

Sat, 17 Mar 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
करनाल में सड़क हादसा
वो पति का शव लेकर लौट रही थी कि रास्ते में अचानक कुछ ऐसा हो गया, देखकर चीख पुकार मच गई। लोगों के भी होश उड़ गए, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
करनाल में सड़क हादसा
घटना हरियाणा के करनाल की है। बीमारी के चलते पति की मौत हो गई तो चंडीगढ़ पीजीआई से शव लेकर लौट रही थी कि नीलोखेड़ी में उनकी कार को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में मृतक की पत्नी और बहन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिये।
विज्ञापन

3 of 5
करनाल में सड़क हादसा
हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। देर शाम ही दंपति को एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, नीलोखेड़ी के गांव कलसी निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसका बेटा 42 वर्षीय सुरेंद्र छह महीने से बीमार था। उसका चंडीगढ़ पीजीआई में गुर्दों का इलाज चल रहा था। बुधवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

4 of 5
करनाल में सड़क हादसा
वीरवार सुबह वह सुरेंद्र का शव एंबुलेंस में लेकर गांव की ओर आ रहे थे। पीछे दूसरी कार में सुरेंद्र की पत्नी अनिता (37), सुरेंद्र की बहन कृष्णा (45), भाई मदन, भतीजा कंवरपाल व ड्राइवर राजिंद्र आ रहे थे। अलसुबह करीब चार बजे के करीब जैसे ही वे समाना बाहू के समीप पहुंचे ही पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करनाल में सड़क हादसा
हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनीता व कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। घायल मदन, कंवरपाल व राजिंद्र को रेफर कर दिया। इसमें मदन व कंवरपाल का इलाज करनाल के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। एएसआई सतीश कुमार का कहना है कि आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें