फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए रहस्य बना ये लड़का, जिसके शरीर पर 11000 वोल्ट के झटके बेअसर

Thu, 30 Nov 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
इलेक्ट्रिक ब्वॉय दीपक जांगड़ा
आइए हम आपको मिलाते हैं एक ऐसे शख्स से, जिसके शरीर पर बिजली के 11000 वोल्ट के झटके भी बेअसर साबित हो जाते हैं। यकीं नहीं तो खुद देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
दीपक जांगरा इले‌क्ट्र‌िक ब्वॉय - फोटो : डेली मेल
ये लड़का है हरियाणा के सोनीपत में रहने वाला 18 वर्षीय दीपक जांगड़ा। गौरतलब है कि 2700 वोल्ट का झटका किसी भी आम इंसान को मौत दे सकता है, लेकिन दीपक जांगड़ा पर 11 हजार वोल्ट का झटका भी बेअसर है, जबकि इतनी बिजली 500 घरों को रोशन कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
दीपक जांगरा इले‌क्ट्र‌िक ब्वॉय
दीपक के बदन पर कई एक्सपेरिमेंट हो चुके हैं। दीपक की मानें तो वो यह देखना चाहते हैं कि कितनी वोल्ट के करंट के बाद उन्हें वाकई करंट लगेगा। दीपक कहता है कि तीन साल पहले वह हीटर ठीक कर रहा था और नंगे हाथों से उसने वह ठीक कर दिया, करंट नहीं लगा।

 

4 of 7
दीपक जांगरा इले‌क्ट्र‌िक ब्वॉय
दीपक के मुताबिक, एक दिन उसने खुले तार को गलती से छू लिया था, लेकिन उस पर इसका असर ही नहीं हुआ। तब उसे पता चला कि बिजली के झटके का उसके शरीर पर कोई असर नहीं होता। अब वह 11 हजार वोल्ट बिजली का झटका भी वह आसानी से सहन कर जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
इलेक्ट्रिक ब्वॉय दीपक जांगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
दीपक अपने इस अनोखे हुनर के बारे में कहते हैं कि ‘यह हुनर भगवान का दिया गया एक तोहफा है, मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं क्योंकि मैं वह कर सकता हूं जो कि कोई नहीं कर सकता है। मैं अपनी इस पावर को खोना नहीं चाहता हूं।

 
विज्ञापन

6 of 7
इलेक्ट्रिक ब्वॉय दीपक जांगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि 500 घरों में जितनी बिजली की खपत होती है, उससे कहीं ज्यादा की बिजली दीपक अपने ऊपर सह सकते हैं। हालांकि उसके बदन में ऐसा क्या है, ये अभी तक एक रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इलेक्ट्रिक ब्वॉय दीपक जांगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
दीपक को लोगों ने डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कुछ ब्लड टेस्ट किए, लेकिन उससे कोई रिजल्ट नहीं निकला। दीपक की सारी रिपोर्ट नॉर्मल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें