फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में भीड़ देख केजरीवाल गदगद, नोटबंदी पर पहली बार खुलकर बोले

Mon, 12 Dec 2016 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रैली में उमड़ी भीड़ देख गदगद हो गए। नोटबंदी पर पहली बार वे खुलकर बोले।
विज्ञापन

2 of 8
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
केजरीवाल लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी के मुख्य बैंस ब्रदर्स की तरफ से रखी गई बेईमान भगाओ रैली में हिस्सा लेने आए थे। आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ होने के बाद लोक इंसाफ पार्टी ने पहली सांझी मीटिंग की है। केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी मोदी सरकार का आठ लाख करोड़ रुपये का घोटाला है।
विज्ञापन

3 of 8
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
केजरीवाल के मुताबिक यह घोटाला लोगों को जल्द ही खुद पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि आरबीआई ने माना कि नोटबंदी के बाद मोदी सरकार देश के कुछ अमीरों का हजारों करोड़ रुपये का कर्जा माफ करेगी। रैली में सिमरजीत सिंह बैंस और जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस के संबोधन के बाद केजरीवाल ने नोटबंदी पर बयान दिया।

4 of 8
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
केजरीवाल ने कहा कि आम लोग बैंक के बाहर लाइनों में खड़े होकर जान गंवा रहे हैं और पूरे देश में भाजपा नेताओं के पास करोड़ों के नोट बरामद हो रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि नोटबंदी का फैसला गलत है और उसे लागू भी गलत ढंग से किया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
केजरीवाल ने कहा कि राज्य में चालीस लाख से ज्यादा नौजवान नशे की गिरफ्त में हैं। उन्होंने कहा कि आप की सरकार आने के बाद नशे को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। साथ ही नशा छुड़ाओ केंद्र भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 8
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के तीन खाते बैंक में है। जिनमें करोड़ों रुपये हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के पास मेहनत की कमाई हो, उसका स्टेट बैंक में भी खाता खोलकर काम चल जाता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
केजरीवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। वह फिर कह रहे हैं कि दो महीने बाद आप की सरकार बनने के बाद मजीठिया को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़
सिमरजीत सिंह बैंस और जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस ने कहा कि बादल परिवार की सुरक्षा काफी जरूरी है। इसके लिए चुनाव के बाद उनकी गठबंधन सरकार बनने के बाद वह देश की सबसे सुरक्षित जेल नाभा में बादलों को बंद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें