फैकट्री में भीषण आग, दमकल विभाग की 40 गाड़ियां खाली, लेकिन आग नहीं बुझ पाई। हर कोई यह देख हैरान है कि आग इतनी विकराल कैसे हो गई? देखिए आंखों देखी।
विज्ञापन
तस्वीरें: 20 घंटे तक लगी रही आग, करोड़ों का सामान खाक
2 of 6
घटना हरियाणा में अंबाला सिटी की है। अंबाला-चंडीगढ़ रोड जग्गी गार्डन स्थित जूतों की अपोलो फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि दमकल विभाग हार मान गया, लेकिन वह नहीं बुझी।
विज्ञापन
तस्वीरें: 20 घंटे तक लगी रही आग, करोड़ों का सामान खाक
3 of 6
बताया जा रहा है कि आग में अब तक करोड़ों का सामान जलकर खाक हो चुका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रात के करीब एक बजे धमाके के साथ आग लगी।
तस्वीरें: 20 घंटे तक लगी रही आग, करोड़ों का सामान खाक
4 of 6
बताया जा रहा है कि आग फैक्टरी के पिछले हिस्से से शुरू हुई। फैक्टरी में जूते बनाने का काम होता था जिसे वह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, रांची आदि में सप्लाई किया करती थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: 20 घंटे तक लगी रही आग, करोड़ों का सामान खाक
5 of 6
जूता फैक्टरी मालिक ओंकार सिंह ने बताया कि करीब एक करोड़ से ज्यादा नुकसान हुआ है। पिछले करीब तीन महीनों से नवरात्र से प्रारंभ होने वाले सीजन के लिए तेजी से काम चल रहा था। आग से सभी प्रकार के बने जूते, कच्चा माल, रंग, पैकिंग मेटीरियल सहित मशीनरी आदि पूरी तरह से जलकर राख हो गए है और बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
तस्वीरें: 20 घंटे तक लगी रही आग, करोड़ों का सामान खाक
6 of 6
दमकल विभाग अधिकारी पंकज पराशर ने बताया कि आग बुझाने में कई गाड़ियां लग चुकी हैं। फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ है। 20 घंटे से सुलग रही है। लगातार घना धुंआ उठ रहा है, जिसके चलते एहतियातन रात को भी मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां चलती रहीं।