28 साल बाद होली पर बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है, ऐसे में होलिका दहन करते समय एक काम भूलकर भी न करें। जानिए किस राशि पर क्या असर होगा।
विज्ञापन
2 of 10
होली
- फोटो : amar ujala
होलिका दहन 1 फरवरी दिन वीरवार को है और यह पूर्णिमा में किया जाता है। वीरवार को सुबह 8 बजकर 57 मिनट पर पूर्णिमा का प्रारंभ हो रहा है, जो शुक्रवार सुबह छह बजकर 21 मिनट पर हो रही है। यह बात भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कही है।
विज्ञापन
3 of 10
होली
- फोटो : amar ujala
मिश्र ने बताया कि पूर्णिमा के साथ ही भद्रा भी लगा रही है। भद्र और प्रतिपदा में होलिका दहन नहीं किया जाता है। भद्रा काल में होलिका दहन करने से अनिष्ट होने का भय रहता है, पर शाम 7 बजकर 40 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगी। इसके बाद से होलिका दहन किया जाना शुभ रहेगा।
4 of 10
होली
- फोटो : amar ujala
मिश्र ने बताया कि इस बार की होली पर शनि धनु राशि में रहेगा। वहीं 28 वर्षों के बाद शनि देवगुरु बृहस्पति की राशि में है। इससे पहले यह 1990 में योग बना था। होली के साथ बसंत ऋतु का भी आगमन होता है।
विज्ञापन
5 of 10
होली
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को सूर्योदय सुबह छह बजकर 53 मिनट पर है। सत्यनारायण व्रत, पूर्ण चंद्रमा की पूजा और पूर्णिमा का व्रत वीरवार को ही मनाया जाएगा। होली मिलन, होली का रंग खेलना दो फरवरी दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। क्योंकि शास्त्रों में विधान है कि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में होली खेलनी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 10
होली
- फोटो : amar ujala
सिद्धांत ज्योतिषाचार्य रवींद्र कुमार मिश्र और देवालय पूजक परिषद के कोषाध्क्ष व सेक्टर-18 के श्रीराधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ लाल बहादुर दुबे ने बताया कि वीरवार को होलाष्टक समाप्त हो रहा है। इसलिए होली के दिन से सभी शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 10
होली
- फोटो : amar ujala
रवींद्र कुमार मिश्र का कहना है कि राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव होगा... मेष- शुभदायक वृष- सुख में कमी मिथुन- यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि
8 of 10
होली गीत
कर्क- परिश्रम से धन लाभ सिंह- नौकरी व्यापार में वृद्धि कन्या- आकस्मिक धन खर्च
9 of 10
bhu holi
- फोटो : अमर उजाला
तुला- आकस्मिक धन लाभ वृश्चिक- कार्य व्यवसाय नौकरी में उत्थान धनु- शारीरिक और मानसिक परेशानी संभव