फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम के छात्रों को हिमाचलियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, तस्वीरें

Sun, 20 Dec 2015 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
नार्थ ईस्ट के छात्र एक बार फिर जातिगत हिंसा का शिकार हुए। इस बार हिमाचली छात्रों ने जमकर कहर बरपाया। चंडीगढ़ में उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

सिक्किम के छात्रों को हिमाचलियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, तस्वीरें

2 of 7
मामला, चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर में शुरू हुआ था। यहां आईटीएफटी कॉलेज में पढ़ने वाले दो पक्षों में एक-दूसरे पर उनके स्टेट और जाति पर कमेंट करने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

सिक्किम के छात्रों को हिमाचलियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, तस्वीरें

3 of 7
पहले इनमें कैंपस में मारपीट हुई, लेकिन इसे पुलिस और मैनेजमेंट के दखल के बाद शांत करवा दिया गया था। खुड्डा अलीशेर में जहां दोनों पक्ष के स्टूडेंट्स पीजी में रहते हैं, वहां उनमें मारपीट हुई।

सिक्किम के छात्रों को हिमाचलियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, तस्वीरें

4 of 7
यहां हिमाचल के कई स्टूडेंट्स जमा हुए और सिक्किम के स्टूडेंट्स के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही सिक्किम के छात्र वहां पहुंचे तो करीब दर्जनभर हिमाचल के छात्रों ने खुड्डा अलीशेर में उनकी बस रोक ली।
विज्ञापन

सिक्किम के छात्रों को हिमाचलियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, तस्वीरें

5 of 7
बस को रोककर हिमाचल के छात्रों ने सिक्किम के छात्रों पर पत्थर, डंडों, लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में 6-7 स्टूडेंट्स जख्मी हुए, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन

सिक्किम के छात्रों को हिमाचलियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, तस्वीरें

6 of 7
पुलिस ने पीड़ितों में शामिल स्टूडेंट संगम की शिकायत पर कॉलेज के ही 10 स्टूडेंट्स के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया था। इनमें गुरजंट सिंह निवासी खुड्डा अलीशेर, संदीप निवासी धनास, अनिल कुमार, रोहित, अजय कुमार, मन्नु ठाकुर, विशाल, प्रदीप, विजय और सन्नी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्किम के छात्रों को हिमाचलियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, तस्वीरें

7 of 7
सिक्किम के स्टूडेंट्स पर हमले के आरोपी अधिकतर स्टूडेंट्स हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, मंडी और पांवटा साहिब के रहने वाले हैं। पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया। वहीं, जमानत पर कोर्ट ने पुलिस को 21 दिसंबर के लिए नोटिस कर जवाब दाखिल करने को कहा।

यहां देखें वीडियो
http://www.video.amarujala.com/video/play/3307/students-clash-at-private-college-in-mohali
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें