फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 घंटे में 2 हादसे...और 7 की मौत, गाड़ियों में फंसी लाशें, तस्वीरें

Sun, 20 Dec 2015 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा के झज्जर में 3 घंटे के अंतराल में हुए दो बड़े हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे इतने दर्दनाक थे कि मारे गए युवकों की लाशें क्षतिग्रस्त गाड़ियों में फंस गईं। दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

3 घंटे में 2 हादसे...और 7 की मौत, गाड़ियों में फंसी लाशें, तस्वीरें

2 of 7
हादसे, झज्जर-रेवाड़ी रोड पर गांव चांदपुर के पेट्रोल पंप के पास और बेरी-जहाजगढ़ रोड पर हुए। बेरी-जहाजगढ़ रोड पर कार व ट्रक की टक्कर में एक ही गांव के 4 युवकों की मौत हो गई। मारे गए युवकों की लाशों को खींचकर बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

3 घंटे में 2 हादसे...और 7 की मौत, गाड़ियों में फंसी लाशें, तस्वीरें

3 of 7
गांव माजरा दुबलधन निवासी राकेश, राजेश, विरेन्द्र उर्फ रेल्लू, संदीप अपनी वैगनार में बेरी से जहाजगढ़ की तरफ जा रहे थे। जहाजगढ़ मार्ग पर स्थित आरसीएम स्कूल के पास पहुंचे तो सामने आ रहे ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। कार में सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

3 घंटे में 2 हादसे...और 7 की मौत, गाड़ियों में फंसी लाशें, तस्वीरें

4 of 7
कार में चारों युवकों की डेड बॉडी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और बाद में चारों युवकों के शव को एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों को बचने का मौका नही मिला।
विज्ञापन

3 घंटे में 2 हादसे...और 7 की मौत, गाड़ियों में फंसी लाशें, तस्वीरें

5 of 7
दूसरा हादसा झज्जर-रेवाड़ी रोड पर गांव चांदपुर के पेट्रोल पंप के पास हुआ। गांव रानीला, जिला भिवानी निवासी प्रकाश, मीरसिंह और चेतन व भगवत राजस्थान से पुराने तीन ट्रैक्टर खरीद कर लाए थे। इनको बेचने के लिए वे गांव रानिला आ रहे थे। आसपास सीमेंट से भरे एक ट्रॉले ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन

3 घंटे में 2 हादसे...और 7 की मौत, गाड़ियों में फंसी लाशें, तस्वीरें

6 of 7
हादसे में भिवानी निवासी तीन व्यक्तियों की जान गई, ट्रॉला तब रुका जब एक क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर का हिस्सा उसमें फंस गया। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ट्रॉले को भी जब्त कर लिया है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 घंटे में 2 हादसे...और 7 की मौत, गाड़ियों में फंसी लाशें, तस्वीरें

7 of 7
विदित रहे कि गांव माजरा में दो माह में हुए हादसों में 8 लोगों की जान जा चुकी है। 18 अक्तूबर को गांव दूबलधन-माजरा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी। 30 नवंबर को यहां आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें