फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान छुपाकर यहां 1 हफ्ता रुकी थी हनीप्रीत, सुखदीप कौर भी थी साथ

Thu, 12 Oct 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
हरियाणा पुलिस बुधवार को हनीप्रीत और सुखदीप कौर को लेकर पंजाब के बंठिडा के गांव जंगीराना में महिंदर सिंह के घर पहुंची। हनीप्रीत ने मंगलवार को खुलासा किया था कि वह सुखदीप कौर के साथ गांव जंगीराना में एक हफ्ते तक रुकी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

सरपंच ने कही ये बात

2 of 7
Honeypreet Insan Arrest
हालांकि हरियाणा पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में स्थानीय पुलिस को पहले कोई जानकारी नहीं थी। सूचना के बाद लोकल पुलिस भी मौके पर पहुंची। पंचकूला पुलिस के डीएसपी मुकेश कुमार ने जंगीराना में सुखदीप कौर की बुआ सास और महिंदर सिंह की पत्नी स्वर्णजीत कौर से पूछताछ की। उसने बताया कि सुखदीप कौर उनके घर आई थी।
विज्ञापन

3 of 7
हनीप्रीत - फोटो : SELF
सुखदीप ने कुछ दिनों के लिए अपनी सहेली के साथ यहां रुकने की बात कही थी। इसके बाद हनीप्रीत और सुखदीप उनके घर में करीब एक हफ्ते तक रही। स्वर्णजीत ने बताया कि जब उनका बेटा गुरमीत सिंह अपनी पत्नी रूपिंदर कौर के साथ डीएमसी लुधियाना से घर वापस लौटा तो सुखदीप कौर ने उनको हनीप्रीत के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने दोनों को घर से जाने के लिए कह दिया।

4 of 7
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
स्वर्णजीत के अनुसार उनका डेरा सिरसा से कोई नाता नहीं है। करीब डेढ़ घंटे तक जांच करने के बाद हरियाणा पुलिस हनीप्रीत और सुखदीप को लेकर वापस रवाना हो गई। 

हनीप्रीत के गांव में रुकने की नहीं लगी भनक : सरपंच
गांव जंगीराणा के सरपंच निर्मल सिंह ने बताया कि हनीप्रीत के उनके गांव के एक घर में रुकने की भनक किसी को नहीं लगी। क्योंकि घर से बाहर सुखदीप ही आती थी। इसके चलते गांववाले उस पर कोई शक नहीं करते थे। जब घरवालों को हनीप्रीत के बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों को निकाल दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
हनीप्रीत - फोटो : SELF
हर पहलू से जांच कर रही है पुलिस : डीएसपी 
हरियाणा पुलिस के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि हनीप्रीत ने रिमांड के दौरान गांव जंगीराना का नाम लिया था। इस वजह से पुलिस ने वहां पर दबिश दी थी। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि हनीप्रीत ने यहां रुककर किस माध्यम से अपने साथियों से संपर्क साधा। 
विज्ञापन

6 of 7
हनीप्रीत - फोटो : self
घरवालों से पूछताछ कर लौटी पुलिस : एसएसपी
एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि पहले तो स्थानीय पुलिस को हरियाणा पुलिस की दबिश के बारे में पता नहीं चला, लेकिन सूचना मिलने पर ही लोकल पुलिस गांव जंगीराना पहुंची थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस सिर्फ जांच कर और घरवालों से पूछताछ कर लौट गई। मौके से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Honeypreet Insan Arrest
पुलिस के लिए चुनौती बना सिम कार्ड
हरियाणा पुलिस अभी तक वह सिम कार्ड बरामद नहीं कर पाई है, जिससे हनीप्रीत और सुखदीप ने व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये आदित्य इंसा और पवन इंसा के अलावा विदेशों में बैठे डेरा समर्थकों से संपर्क साधा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें