फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस वजह से कोर्ट में रोई राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत, जानिए क्या बोली?

Thu, 12 Oct 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 9
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
6 दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को हनीप्रीत को कोर्ट में पेश किया गया तो जज के सामने वह फूट फूट कर रोने लगी, जानिए क्यों और क्या कहा उसने।
विज्ञापन

2 of 9
Honeypreet Insan Arrest
चर्चा है कि हनीप्रीत पेशी के दौरान पंचकूला कोर्ट में काफी रोई। वह जज के सामने हाथ जोड़ कर खड़ी थी। वकील ने जब हनीप्रीत से पूछा कि उसे कुछ कहना है तो वह रो पड़ी। रोते रोते हनीप्रीत ने कहा कि वह जो कुछ जानती थी, सब सच सच बता दिया है। हनीप्रीत की हालत ऐसी हो गई थी कि उसके वकील एसके गर्ग नरवाना ने उसे संभाला।
विज्ञापन

3 of 9
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
वहीं हनीप्रीत के वकील ने नए तथ्यों को सामने लाने की संभावनाओं पर रिमांड का विरोध किया और कहा कि पहले ही छह दिनों की रिमांड पर उससे पूछताछ हो चुकी है। रिमांड के दौरान भी मोहिंदर इंसा की गिरफ्तारी के लिए क्या पुलिस आरोपियों को तरनतारन और राजस्थान लेकर गई। छह दिन के बाद एक्सट्रा रिमांड क्यों मांगा जा रहा है।

4 of 9
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
कोर्ट में कहा गया कि पुलिस कस्टडी में रह रही हनीप्रीत मानसिक तौर पर परेशान हो रही है। पुलिस के सामने भी उसने जानकारियां दे दी हैं। बावजूद इसके अब कौन से नए तथ्य हैं जो छह दिनों में नहीं आ सके। इसके जवाब में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पंकज गर्ग ने बताया आदित्य इंसा की गिरफ्तारी, लैपटॉप और मोबाइल की बरामदगी सहित कुछ और अहम जानकारियां हासिल की जानी है।
विज्ञापन

5 of 9
Honeypreet Insan Arrest
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने हनीप्रीत को फिर से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हनीप्रीत के साथ गिरफ्तार महिला सुखदीप कौर को भी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर हनीप्रीत का मोबाइल बरामद करेगी। मोबाइल में एक वीडियो के अलावा हिंसा मामले में आरोपी मोहिंदर इंसां के बारे में भी सुखदीप के पास जानकारियां हैं।
विज्ञापन

6 of 9
हनीप्रीत - फोटो : SELF
हनीप्रीत के मोबाइल से वायरल वीडियो खोलेंगे राज
सूत्रों के मुताबिक, हनीप्रीत के जिस मोबाइल से हिंसा से संबंधित वीडियो वायरल हुआ था, उसकी पुलिस को तलाश है। पूछताछ के दौरान पुलिस को मिली जानकारी में यह बात सामने आई है कि हनीप्रीत ने उस मोबाइल को यूपी के बिजनौर में अपने एक रिश्तेदार के पास छुपा रखा है। इसी के जरिये पुलिस हिंसा से जुड़े कई आरोपियों से तक पहुंच सकती है। क्योंकि इसी मोबाइल से मैसेज वायरल होने के बाद हिंसा हुई थी।

 
विज्ञापन

7 of 9
हनीप्रीत - फोटो : SELF
हिंसा का नक्शा लैपटॉप में दफन   
बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस ने 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के संबंध में अदालत के समक्ष दलील रखी कि लैपटॉप और मोबाइल के जरिये पैसे के लेन-देन, 25 अगस्त के उपद्रव की योजना, नक्शे, मेंबरों की ड्यूटियां व इसके अलावा कई अहम साजिश रची गई। अगर साजिश से संबंधित मोबाइल और लैपटॉप मिल जाते हैं तो पुलिस को बड़ी लीड मिल सकती है। इसलिए हनीप्रीत का रिमांड चाहिए।

8 of 9
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
हिमाचल और गुड़गांव में छिपे हैं आदित्य और पवन
पुलिस ने अदालत के समक्ष दलील दी है कि सुखदीप कौर ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया है कि आदित्य इंसा, पवन इंसा, नवीन नागपाल उर्फ गोबी को रामपुर बुशहर हिमाचल और गुड़गांव से काबू किया जा सकता है। लेकिन ये आरोपी कहां छिपे बैठे हैं इसकी जानकारी सिर्फ हनीप्रीत को है। इसलिए हनीप्रीत का रिमांड चाहिए। विपासना इंसां से डेरा सच्चा सौदा के राज भी उगलवाने हैं।
विज्ञापन

9 of 9
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
कुछ अनसुलझे सवाल
विपासना से राज उगलवाना भी पुलिस के लिए होगा मुश्किल, वह भी मोबाइल फोन और लैपटॉप के बारे में गुमराह कर सकती है। इसके बाद पुलिस का अगला कदम क्या होगा। मोबाइल फोन और लैपटॉप में 25 अगस्त की हिंसा के क्या राज हैं। पंचकूला की हिंसा में कौन कौन लोग शामिल थे। 25 अगस्त की हिंसा के लिए क्या क्या प्लानिंग की गई। इस हिंसा और आगजनी का मास्टर माइंड कौन था। इसके लिए कितने पैसे पंचकूला में भेजे गए थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें