रेलवे स्टेशन पर खड़ी ऊंचाहार एक्सप्रेस में जब ज्यादा भीड़ चढ़ गई तो ट्रेन बिना इंजन के भागने लगी। देखिए, तस्वीरें..
विज्ञापन
जब इतनी भीड़ चढ़ी, ट्रेन बिन इंजन के दौड़ पड़ी
2 of 6
चंडीगढ़ में प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी और लोगों से खचाखच भरी ऊंचाहार एक्सप्रेस अचानक बिना इंजन के ही चल पड़ी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे चलती ट्रेन से ही कूदने लगे।
विज्ञापन
जब इतनी भीड़ चढ़ी, ट्रेन बिन इंजन के दौड़ पड़ी
3 of 6
ऊंचाहार को 4:30 बजे इलाहाबाद के लिए रवाना होना था। घटना दोपहर करीब 3:50 बजे की है। संत रामपाल के अनुयायियों की वजह से भीड़ इतनी ज्यादा थी कि यात्री गार्ड के डिब्बे में भी घुस गए। ट्रेन में तिल रखने को भी जगह नहीं बची थी। यात्री लगातार भरते जा रहे थे।
जब इतनी भीड़ चढ़ी, ट्रेन बिन इंजन के दौड़ पड़ी
4 of 6
रेलवे ट्रैक पर अंबाला की ओर ढलान है और गाड़ी बिना इंजन चल पड़ी। बिना इंजन के ही ट्रेन प्लेटफार्म से आधा किलोमीटर आगे निकल गई।
विज्ञापन
जब इतनी भीड़ चढ़ी, ट्रेन बिन इंजन के दौड़ पड़ी
5 of 6
इस बीच यात्रियों में इस बात को लेकर हड़कंप मच गया कि अंबाला की ओर से आने वाली कोई भी ट्रेन इससे टकरा सकती है। इसके बाद उन्होंने चलती ट्रेन से ही कूदना शुरू कर दिया।
छलांग लगाने वालों में कई बुजुर्ग भी थे। गाड़ी के बिना इंजन के चलने पर स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। स्टेशन स्टाफ और आरपीएफ के जवान भी ट्रेन के पीछे-पीछे भागे। वाशिंग लाइन के पास जाकर ट्रेक पर पत्थर रख ट्रेन को रोका गया।