हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी जहां भी परफॉर्म करती थीं, अपने बोल्ड डांस से पूरी महफिल लूट लेती थीं। देखिए कुछ खास तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
सपना हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी शैली की सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे मूल रूप से रोहतक जिले की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। उनका गाया हुआ एक गीत ‘है सॉलिड बॉडी' लोगों के बीच बेहद मशहूर है। इस गाने की बदौलत सपना सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
विज्ञापन
3 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।
4 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
वक्त के साथ-साथ सपना ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे। कई मर्तबा तो भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ती। सपना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें कई प्रोग्राम में सिर्फ इसलिए बुलाया जाता था ताकि बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
अब लोग सपना को कार्यक्रमों में परफॉर्म करने के लिए बुलाने लगे। ऐसे ही एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है।
विज्ञापन
6 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
7 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया। ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया।
8 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है। कम्पनी ने अब मोर म्यूजिक के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर भी बैन लगा दिया है। उनका कहना है कि सपना चौधरी अगर उनके गानों पर पब्लिक के सामने पैसा कमाने के लिए परफोरमेंस देगी तो कम्पनी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।
9 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
केज दर्ज होने के बाद फेसबुक पर सपना के खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने रविवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि जान बच गई, लेकिन कई दिन तक सपना को आईसीयू में रहना पड़ा।
10 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई है। मीडिया से बात करते हुए सपना के दिल का दर्द बाहर निकला। सपना ने कहा कि सोशल मीडिया में उनके बारे में हर रोज अश्लील मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। सपना ने बताया कि लाइव प्रोग्राम के दौरान भी कई बार सरेआम अश्लील हरकतें हो रहीं थी। उन कार्यक्रमों की कुछ वीडियो उनके सुसाइड अटेम्प्ट के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इसमें उनके बारे में आपत्तिजनक बातें भी कही जा रही हैं।
11 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने भी सपना चौधरी से मुलाकात की थी। सपना ने उन्हें बताया कि उनका मकसद किसी जाति विशेष का अपमान करना नहीं था, लेकिन तंवर ने उन्हें इतना अपमानित किया कि मरने की ठानकर जहरीला पदार्थ खाना पड़ा। सपना के बयान लेने के बाद दहिया ने बताया कि सपना की प्रस्तुति को लेकर जो कुछ हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हर जरूरी एक्शन लिया जाएगा। सपना के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।
12 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
मामले में उनके जहर खाने को लेकर भी विवाद रहा। सपना के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले सतपाल तंवर ने कहा कि सपना के जहर खाने के मामले में सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। सपना ने कौन सा जहर खाया था, यह न तो अस्पताल को पता है और न ही पुलिस को। उन्होंने कहा कि सपना की गिरफ्तारी न होने से ऐसा लग रहा है कि गायन मंडली को प्रदेश सरकार का समर्थन मिल रहा है। सरकार दलित विरोधी है। मुझ पर ब्लैक मेलिंग के आरोप लगाए गए, जबकि मैंने न ही सपना से और न ही उसकी मां से बात की।
13 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
हालांकि मामले में सपना ने माफी मांग ली थी और उसके बाद लगभग सभी जगहों से उनके खिलाफ केस वापस ले लिए गए थे, लेकिन गुड़गांव के सेक्टर-29 थाने में दर्ज केस एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज बलवंत सिंह की अदालत में विचाराधीन था। सुनवाई हुई तो अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद सामने आई सपना को गिरफ्तार किए जाने की बात, जो उनके चाहने वालों के लिए बड़ा झटका था।
14 of 15
sapna chaudhary
इसके बाद सपना चौधरी ने अपने खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सपना और शिकायतकर्ता सतपाल तंवर को परस्पर समझौता करने की सलाह देते हुए बुधवार को दोनों पक्षों को कोर्ट में पेश होने को कहा।
28 सितंबर को सपना चौधरी और सतपाल तंवर दोनों हाईकोर्ट पहुंचे। यहां सपना को बड़ी राहत मिली। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सपना को राहत देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर अगली तारीख तक रोक लगा दी। अब सपना फिर से अपनी दुनिया में आने को तैयार हैं। अब वे एक बार फिर स्टेज पर धमाल मचाती नजर आएंगी।