फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए 10 लाख का अनोखा गधा, नाम है 'सुल्तान' और खुराक चौंकाने वाली

Tue, 04 Jul 2017 09:11 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
अनोखा गधा, नाम है 'सुल्तान'
10 लाख एक अनोखा गधा देखिए, इसका नाम सुल्तान है। इसे खाना खाने के बाद मीठे में लड्डू चाहिए। इसकी खुराक के बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
अनोखा गधा, नाम है 'सुल्तान'
तस्वीरों मे दिखाई देने वाला ये गधा कोई आम गधा नहीं है, हरियाणा में अभी तक सबसे ज्यादा कीमत वाला गधा है। इस गधे की कीमत एक-दो लाख नहीं, बल्कि 10 लाख रुपये है। यह गधा सोनीपत के गांव नयाबास के रजनीश के पास है, जो इसकी देखभाल में दिन-रात लगा रहता है। हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान आदि राज्यों से लोग सुल्तान को देखने आते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अनोखा गधा, नाम है 'सुल्तान'
रजनीश बताते हैं कि इसके पालन पोषण पर एक हजार तक का खर्च आता है। इसे रोज सुबह 5 किलो चने खिलाए जाते हैं तो 20 किलो से ज्यादा हरा चारा खाने के अलावा रोज 4 लीटर दूध भी चाहिए। इतना ही नहीं एक टाइम खाने में इसे मीठा (गुड़, गुड़ से बने पकवान पूड़े-गुलगुले और दूसरी तरह की मिठाइयां) दिया जाता है और खाने में लड्डू न हों तो जनाब का मूड बिगड़ते देर नहीं लगती।

 

4 of 5
अनोखा गधा, नाम है 'सुल्तान'
40 वर्षीय रजनीश सिंह बताते हैं कि उनका परिवार पिछले 20 साल से गधों और खच्चरों की ब्रीडिंग में लगा है। पहले यह काम राज सिंह के पिता धर्मा प्रजापत करते थे, जिनका पिछले महीने ही निधन हो गया। अब जिम्मेदारी राज सिंह के कंधों पर आ गई। हालांकि उनके छोटे भाई रजनीश और भतीजा सुमित भी सुल्तान की देखभाल में पूरा हाथ बंटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनोखा गधा, नाम है 'सुल्तान'
रजनीश सिंह ने बताया कि उनके पास सुल्तान के अलावा 21 और मवेशी (सभी खच्चर) हैं, लेकिन सुल्तान सबसे अलग है। वह 15 साल पहले सुल्तान मां को खरीदकर लाए थे। उससे पैदा हुए कई मवेशी वह 3 से साढ़े 3 लाख में बेच चुके हैं तो अब सुल्तान उनके परिवार के लिए सहारा बना हुआ है। सुल्तान साधारण गधों से 7 इंच ऊंचा है। ब्रीडिंग के लिए सुल्तान के एक बार के इस्तेमाल करने के 10 रुपए लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें