फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के बेटे की कार कुछ भी नहीं इस 10 करोड़ी बाइक के सामने, FB पर वायरल

Tue, 21 Feb 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुई 10 करोड़ की बाइक
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की 5 करोड़ी कार कई दिन से सुर्खियों में है, लेकिन वह कार इस 10 करोड़ी बाइक के सामने कुछ भी नहीं। आप भी देखिए।
विज्ञापन

2 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुई 10 करोड़ की बाइक
पिछले कई दिनों से 10 करोड़ की यह बाइक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पता चला है कि फेसबुक और व्हाट्सऐप पर लगातार शेयर की जा रही यह बाइक हरियाणा के एक विधायक विशम्भर वाल्मीकि के बेटे की है। साथ ही इसे भारत में सबसे पहली और सबसे महंगी बाइक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुई 10 करोड़ की बाइक
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक की फोटो के साथ वायरल मैसेज में लिखा है कि बवानीखेड़ा के विधायक विशम्बर की यह बाइक आरटीओ दफ्तर में रजिस्ट्रेशन के लिए आई थी। जब लोगों ने इसे देखा तो वे हैरान रह गए। कई लोगों ने इसकी तस्वीर भी खींची।

4 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुई 10 करोड़ की बाइक
बताया जा रहा है कि उसके बाद से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लगातार इसकी फोटो शेयर की जा रही है। लोग विधायक के बंगले पर इस बाइक को देखने के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि विधायक इस बाइक से अनजान हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुई 10 करोड़ की बाइक
विधायक कहते हैं कि इस बात से मैं काफी हैरान हूं। अगर मेरे घर में कोई ऐसी बाइक लेकर आता तो मुझे पता नहीं चलता क्या। वायरल हो रहा मैसेज झूठा है और यह किसी की ​शरारत है,​ जिसका सच जल्दी ही लोगों के सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुई 10 करोड़ की बाइक
विधायक ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इस समय मैं यूपी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हूं। जैसे ही चुनाव से फ्री होऊंगा, इस तरह की अफवाह फैलाने वाले पर कानूनी कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें