फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इस राज्य में अब जमीन खरीदना आसान नहीं होगा, कई नियमों में बदलाव

Thu, 29 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अब जमीन खरीदना आसान नहीं होगा
देश के एक राज्य में अब जमीन खरीदना आसाना नहीं होगा, क्योंकि सरकार ने जमीन की खरीद फरोख्त से जुड़े कई नियमों में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
अब जमीन खरीदना आसान नहीं होगा
बात हो रही है हरियाणा की। यहां की मनोहर सरकार ने किसानों से विकास परियोजनाओं के लिए भूमि लेने का तरीका पूरी तरह से बदल दिया है। कोई भी विभाग किसान से जबरन जमीन नहीं ले सकेगा। सरकार को किसान स्वेच्छा से जमीन देंगे तो ही ली जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
अब जमीन खरीदना आसान नहीं होगा
जमीन की खरीद के लिए बीते 6 फरवरी को सरकार नीति अधिसूचित कर चुकी है। इसका उद्देश्य किसानों को मजबूरन भूमि की बिक्री करने से बचाना है। इसके साथ ही विकास परियोजनाओं के लिए स्थल निर्धारित करते समय निर्णय लेने में भू-मालिकों को भी शामिल करना है।

4 of 6
अब जमीन खरीदना आसान नहीं होगा
किसानों को इसमें कोई दिक्कत न हो, इसके मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के वेबपोर्टल ebhoomiharyana.org.in की शुरुआत की।

 
विज्ञापन

5 of 6
अब जमीन खरीदना आसान नहीं होगा
सीएम ने बताया कि इससे जहां मजबूरन भूमि की बिक्री रुकेगी, किसान अपनी परियोजनाओं के लिए संभावित खरीदार के रूप में सरकार के पास आ सकेगा, वहीं किसी विशेष परियोजना के लाभ के बारे में उत्सुक होने पर सरकार को अपनी जमीन बेचने के लिए खुद पोर्टल पर इच्छा जाहिर करने का विकल्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अब जमीन खरीदना आसान नहीं होगा
सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए हरियाणा में जिस तरीके से जमीन खरीदी जाती है, उसे बदलने के लिए यह पोर्टल सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। पोर्टल भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि के स्वैच्छिक प्रस्ताव के साथ सरकार की जमीन की आवश्यकता का मिलान किया जाएगा। इससे उपलब्ध भूमि का डाटा बेस तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें