फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: किसानों की जेब पर भारी पड़ेगा, कई चीजें महंगी होंगी, जानिए क्या क्या

Thu, 29 Jun 2017 09:13 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
farmer
एक जुलाई से लागू होने जा रहा जीएसटी किसानों की जेब पर भी भारी पड़ेगा। खेती बाड़ी से जुड़ी कई चीजें महंगी हो जाएंगी, जानिए क्या क्या और कितनी।
विज्ञापन

2 of 7
farmer
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से किसानों की इनपुट कॉस्ट काफी बढ़ने की आशंका है। जबकि, फसलों का एमएसपी उस अनुपात में नहीं बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक खाद पर कोई टैक्स नहीं है, इस पर 12 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया। कीटनाशकों पर 12 प्रतिशत एक्साइज टैक्स था, इसे बढ़ाकर 18 प्रतिशत जीएसटी कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
‌farmers
खेतीबाड़ी उपकरणों को भी अब तक टैक्स से मुक्त रखा गया था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने इन पर भी 12 फीसदी जीएसटी लगा दिया है। ट्रैक्टर पर पहले काफी एक्साइज टैक्स होता था, लेकिन यूपीए सरकार ने ट्रैक्टर को टैक्स मुक्त कर दिया था। अब एनडीए सरकार ने ट्रैक्टर पर भी 12 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। ट्रैक्टर पार्ट्स पर तो 28 फीसदी जीएसटी होगा।

4 of 7
farmers
दिलचस्प बात यह है कि ट्रैक्टर इंडस्ट्री खुद ही मांग कर रही थी कि ट्रैक्टर पर 12 फीसदी जीएसटी लगा दिया जाए। इससे कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी। जुलाई में ही धान की फसल के लिए खाद और कीटनाशकों की जरूरत पड़ेगी। अब किसानों को इनकी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। जबकि, उस अनुपात में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। इस बार धान का एमएसपी सिर्फ 80 रुपये ही बढ़ा है।
विज्ञापन

5 of 7
farmer
केंद्र सरकार ने खाद पर मिलने वाली सब्सिडी आधार से जोड़ कर सीधे किसानों के बैंक खातों में देने का फैसला किया है। किसानों का कहना है कि सरकार सिर्फ एक बोरी यूरिया या डीएपी पर सब्सिडी दे रही है। जबकि, पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के माहिर ढाई बोरी प्रति एकड़ की सिफारिश करते हैं। ऐसे में डेढ़ बोरी खाद किसानों को मार्केट रेट पर लेनी होगी, जो बहुत महंगी है।
विज्ञापन

6 of 7
खेत में किसान - फोटो : डेमो पिक
यूरिया का बैग 854 रुपये व डीएपी का 1750 रुपये (जीएसटी अलग) में पड़ेगा। वहीं, सब्सिडी तीन माह बाद आएगी, सारा खर्च अभी खुद करना पड़ेगा। इसलिए किसानों ने जीएसटी के विरोध में आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि किसान खत्म हो जाएं। एक जुलाई को मीटिंग करके आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किसान - फोटो : SELF
वहीं, भाकियू (उगराहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि 30 जून को मोगा में इसे लेकर मीटिंग बुलाई है। उसमें ही संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें