चंडीगढ़ के मंदिरों में दिन भर हनुमान जयंती की धूम नही। 251 दीपों की महाआरती की गई। 31 किलो का नवरत्न केक काटा गया।
विज्ञापन
Pics: हनुमान जयंती पर 250 दीपों की महाआरती, 31 किलो का केक
2 of 5
हनुमान जयंती समारोह
- फोटो : अमर उजाला
जयंती के उपलक्ष्य में मंदिरों में शुक्रवार को भजन कीर्तन का दौर चला। शहर की तीन प्रमुख मंदिरों जहां पर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा है। वहां पर भक्तों भी रही। ये मंदिर हैं सेक्टर-18 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर-20 स्थित गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर और सेक्टर-40 के हनुमंत धाम में भव्य आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Pics: हनुमान जयंती पर 250 दीपों की महाआरती, 31 किलो का केक
3 of 5
हनुमान जयंती समारोह
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-40 स्थित हनुमंत धाम में हनुमान जयंती पर नवरत्न केक काटा गया। महिला सुंदर कांड सभा की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसके उपरांत 251 दीपों की महाआरती हुई। 31 किलोग्राम का नवरत्न केक काटा गया। इस अवसर पर फूलों की वर्षा की गई।
Pics: हनुमान जयंती पर 250 दीपों की महाआरती, 31 किलो का केक
4 of 5
हनुमान जयंती समारोह
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। पाठ के बाद भक्तों ने सामूहिक आरती की। मंदिर में हनुमान जी को 11 क्विंटल लड्डुओं का भोग लगाया गया।
Pics: हनुमान जयंती पर 250 दीपों की महाआरती, 31 किलो का केक
5 of 5
हनुमान जयंती समारोह
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-18 के राधा कृष्ण मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। कालका से आए मुकेश मौदगिल ने एक से बढ़कर एक भजनों की अमृतवर्षा किए। भजनों के उपरांत महाआरती की गई और उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया।