पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी एक अमरीकी औजार का प्रयोग कर बार्डर पार आए थे। देखिए, तस्वीरें। रिपोर्ट: सुरिंदर पाल, फोटो: हरिंदर पाल/जालंधर।
विज्ञापन
देखिए, अमेरिकी 'औजार', जिससे आतंकी आए बार्डर पार
2 of 5
वह अमरीकी औजार रेलवे पुलिस के हाथ लग गया है। जिसका इस्तेमाल कर आतंकवादी पाकिस्तान के बार्डर को क्रास कर पंजाब में घुस आये थे। इस अमेरिकन नाईट डिवाइस पर अंग्रेजी में लिखा हुआ है, यूएस सरकार की प्रापर्टी।
विज्ञापन
देखिए, अमेरिकी 'औजार', जिससे आतंकी आए बार्डर पार
3 of 5
रात के दौरान इस डिवाइस लाइट नहीं जल्दी बल्कि एक दूरबीन की तरह इससे देखने पर आगे दूर तक का रास्ता साफ नजर आने लगता है। नाइट डिवाइस पर नंबर भी छपे हुए हैं, राजकीय रेलवे पुलिस ने इसको कब्जे में ले लिया है। इसकी लेबोरेटरी से जांच करवायी जाएगी।
देखिए, अमेरिकी 'औजार', जिससे आतंकी आए बार्डर पार
4 of 5
इस डिवाइस पर चेतावनी भी लिखी हुई है, जिसमें लिखा है कि रेड आप्रेटर मैनुअल, इस्तेमाल से पहले मैनुअल यूज करें। यह डिवाइस बिलकुल ऐसी है, जिसमें हलकी लाइट भी बाहर नहीं निकलती है।
दूर तक साफ रास्ता दिखाने के लिए डिवाइस का मुकाबला नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि डिवाइस का इस्तेमाल कर आतंकवादी बमियाल के रास्ते पंजाब में घुसे और दीनानगर में तलवंडी गांव की रेलवे पुलिस की पटरी पर पहुंच गए। रेलवे के एसपी लखविंदरपाल सिंह खैहरा का कहना है कि यह डिवाइस आधुनिक है, इस पर यूएस सरकार की संपत्ति अंकित है। इसको आतंकवादियों ने स्क्रैच नहीं किया है।