फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS4 वाहन खरीद लिया है तो देखिए काम की खबर, एक मुसीबत खड़ी हो गई है

Fri, 24 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
बीएस4 वाहन
बीएस3 वाहन तो बंद हो गए, ऐसे में लोगों को अब टू व्हीलर बीएस4 लेना पड़ा रहा है, लेकिन इसे लेकर एक मुसीबत भी झेलनी पड़ रही है। देखिए ये बड़े काम की खबर...
विज्ञापन

2 of 7
बीएस4 वाहन
मामला पंचकूला का है। एक अजीब सी जानकारी सामने आई कि लोग बीएस4 व्हीकल यूज करने से कतराने लगे हैं और इसका कारण है लाइट्स का दिन में भी ऑन रहना। दिन में लाइट्स के ऑन रहने की वजह से लोगों से सुनना पड़ता है कि लाइट ऑफ कर लो। यह सुन सुनकर परेशान हुई कालका कालेज जाने वाली एक छात्रा ने पिता को बीएस-4 स्कूटी ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
बीएस4 वाहन
छात्रा का कहना है कि लोग स्कूटी में लाइट जलती देखकर उसे बंद करने के लिए इशारे करते हैं, जो उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। छात्रा ने इससे परेशान होकर अब अपने पिता से कहा है कि वह कॉलेज जाएगी, लेकिन स्कूटी से नहीं। बीएस-4 बाइक में ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन (एएचओ) की सुविधा अब लोगों के लिए दुविधा की वजह बनने लगी है।

4 of 7
बीएस4 वाहन
आलम यह है कि सड़कों पर चलते वाहन चालकों को सुबह से रात तक रोजाना दर्जनों ऐसे लोग मिलते हैं, जो सांकेतिक लहजे में इन्हें बंद करने के इशारे करते हैं। ऐसे इशारे करना युवतियां और महिलाएं ठीक नहीं मानती हैं। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मंत्रालय के आदेश पर कंपनियों ने टू व्हीलर्स में एएचओ की सुविधा दी।
विज्ञापन

5 of 7
बीएस4 वाहन
मौसम में अचानक बदलाव या सड़कों पर आने जाने वाले टू व्हीलर्स की पहचान किसी भी हालात में हो सके, इस लिहाज से एएचओ की पहल की गई थी। बीएस थ्री वाहनों के होने तक लोग दूसरे को सांकेतिक लहजे में इसे बंद करने के अक्सर इशारे कर देते थे, लेकिन नए टू व्हीलर में ऑन ऑफ स्विच भी नहीं है ताकि ऐसे हालात से बचा जा सके।
विज्ञापन

6 of 7
बीएस4 वाहन
अगर पेड़ों के नीचे से कोई बीएस थ्री स्कूटर चालक गुजर रहा हो तो सामने से आ रहे बीएस फोन टू व्हीलर की ऑन लाइट्स उनके लिए परेशानी की वजह बनने लगती है। चूंकि, इसकी शुरुआत इसी साल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुई है, इसलिए लोगों को बीएस फोर टू व्हीलर से रू-ब-रू होने में कुछ और वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीएस4 वाहन
बगैर एएचओ नहीं बेच सकते हैं टू व्हीलर
टू व्हीलर एजेंसी मालिक विपुल ने बताया कि एक छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अब स्कूटी लेकर केवल इसलिए नहीं जाती है क्योंकि लाइट बंद करने के लिए कई बार इशारे किए जा चुके हैं। एजेंसी मालिक के पास भी बगैर एएचओ की सुविधा वाले टू व्हीलर बेचने का विकल्प नहीं है, नतीजतन इससे लोगों को परेशानियां बढ़ रही हैं। गर्मियों के दौरान सूरज की रोशनी और तपिश में एएचओ की सुविधा से परेशानी और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें