नोटबंदी को बेशक एक साल हो गया, लेकिन अभी इससे राहत नहीं मिली है। क्योंकि यह एक बार फिर बड़ी मुसीबत खड़ी करेगी, एहतियात के तौर पर पढ़ लें ये वार्निंग।
विज्ञापन
2 of 7
black money
ये वार्निंग उन लोगों के लिए है, जिन्होंने नोटबंदी के बाद खाते में पुरानी करेंसी में ढाई लाख रुपये या इससे ज्यादा की रकम जमा कराई थी। ऐसे खातों पर आयकर विभाग ने नजर रखी हुई है। इन खातों के मालिकों को जमा पैसे का पाई-पाई का हिसाब देना होगा। सरकार की नजर देश के 25 करोड़ से ज्यादा जनधन अकाउंट पर भी है। क्योंकि पुराने नोट एकदम बंद किए गए थे तो सरकार को आशंका है कि बहुत से लोगों ने जनधन अकाउंट का यूज कर ब्लैकमनी को व्हाइट किया था।
विज्ञापन
3 of 7
money
बता दें कि आयकर विभाग उन खाताधारकों को नोटिस भेज रहा है, जिनके खाते में नोटबंदी के बाद ढाई लाख या इससे अधिक रुपये जमा कराए गए। नोटिस के जरिए विभाग ने लोगों को अघोषित धन का ब्यौरा मांगा है। ऐसे में जान लें कि यदि आप समय रहते धन का खुलासा करता है तो 30 फीसदी टैक्स और 10 फीसदी पेनाल्टी वसूली जाएगी। 33 प्रतिशत सरचार्ज अलग से वसूला जाएगा।
4 of 7
money
रोहतक में आयकर विभाग की प्रधान आयुक्त हिमालनी कश्यप ने यह जानकारी दी। बताया कि अगर पैसा गैरकानूनी निकला तो 40 फीसदी टैक्स (टैक्स और पेनाल्टी) देनी होगा। कुल रकम पर 33 फीसदी सरचार्ज अलग वसूला जाएगा। इन दोनों को जोड़कर मोटे तौर पर लगभग 50 फीसदी तक टैक्स, पेनाल्टी और सरचार्ज देना होगा। वहीं इस पैसे का 25 फीसदी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण डिपॉजिट योजना में 25 फीसदी धन जमा हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
money
प्र्रधानमंत्री कल्याण योजना में जमा होने वाला धन चार साल बाद तो वापस मिल जाएगा, लेकिन इस पर ब्याज नहीं दिया जाएगा। प्रधान आयुक्त ने बताया कि नोटबंदी के बाद जिन खातों में ढाई लाख से अधिक की धनराशि जमा हुई है, उन खाताधारकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। बताया कि नोटिस भेजकर ऐसे लोगों से जवाब तलब किया जाएगा। गलत पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
demo pic
आयकर विभाग की प्रधान आयुक्त ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति काले धन का खुलासा नहीं करता है और विभाग द्वारा पकड़ा जाता है तो उसे 200 फीसदी पेनाल्टी देनी होगी। साथ ही अन्य नियम भी लागू होंगे, जो कालेधन का खुलासा करने पर लागू होते। उन्होंने बताया कि 200 फीसदी की पेनाल्टी के बाद भी उचित कार्रवाई करते हुए व्यक्ति के जेल जाने की नौबत आ सकती है।
देना पड़ सकता है इन सवालों के जवाब
पिछले तीन सालों में खाते से कितने रुपये का लेनदेन हुआ? पिछले वर्ष के नवंबर माह में कितने रुपये का लेनदेन हुआ? परिवार के कितने लोगों के खाते में ढाई लाख या उससे अधिक की धनराशि जमा की गई? आय का स्रोत क्या है? अभी तक इसका खुलासा क्यों नहीं किया?