फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: गैंगस्टर दीपक टीनू की प्रेमिका के बारे में बड़ा खुलासा, स्तब्ध पुलिस ने साध ली चुप्पी

Tue, 04 Oct 2022 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : facebook
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार हो चुका है। जिस तरीके से वो भागा है, उससे संदेह जताया जा रहा था कि उसकी किसी ने मदद की है। इस मामले में पहले सीआईए प्रभारी प्रितपाल सिंह की भूमिका का खुलासा हुआ। आनन फानन आला अधिकारियों ने प्रितपाल को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिर पता चला कि प्रितपाल दीपक को उसकी प्रेमिका से मिलवाने के लिए ले गया था। जिसके बाद दीपक फरार हो गया। अब उसकी प्रेमिका के बारे में भी बड़ा खुलासा हुआ है। इस नई सूचना से पुलिस भी स्तब्ध है। 

दरअसल सीआईए प्रभारी दीपक को उसकी जिस प्रेमिका से मिलाने ले गया था, वह भी पुलिस वाली निकली। पंजाब पुलिस में सिपाही यह महिला माझा इलाके की रहने वाली है और मालवा में तैनात है। किरकिरी से बचने के लिए फिलहाल सभी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। आला अधिकारी इस बात से चिंतित हैं कि पुलिस महकमे में गैंगस्टरों का दखल किस हद तक पहुंच चुका है। 
   
सूत्रों ने बताया कि दीपक टीनू की महिला सिपाही से मुलाकात एक पेशी के दौरान हुई थी। दोनों में लगातार फोन पर बातें होती थीं। टीनू ने सीआईए प्रभारी प्रितपाल सिंह से प्रेमिका से मिलने की इच्छा जताई थी। सूत्रों का दावा है कि उसने सीआईए प्रभारी से यह बात छिपाई कि उसकी प्रेमिका पुलिस में है। रविवार को जब जांच हुई तो काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारियों के रंग उड़ गए। एसएसपी मानसा गौरव धूरा का कहना है कि जांच जारी है, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सीआईए प्रभारी प्रितपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हवलदार था प्रितपाल सिंह, कंधे पर दो स्टार
सीआईए स्टाफ किसी भी जिले का वह थाना होता है, जिस पर जिला पुलिस प्रमुख सबसे काबिल और सख्त मिजाज इंस्पेक्टर को तैनात करते हैं। मानसा सीआईए स्टाफ का इंचार्ज ऐसे सब इंस्पेक्टर को लगाया गया था, जो हवलदार स्तर का था और दो स्टार स्थानीय अधिकारियों ने उसके कंधों पर लगा रखे थे। सवाल उठने लगा है कि आखिरकार अधिकारियों की प्रितपाल सिंह पर इतनी मेहरबानी क्यों थी? एक हवलदार स्तर के मुलाजिम को सीआईए स्टाफ की जिम्मेदारी क्यों सौंप रखी थी। अफसर दबी जुबान में कहते हैं कि स्थानीय अधिकारियों ने ही प्रितपाल सिंह को छूट दे रखी थी। दो स्टार के साथ सबसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी भी दे रखी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : facebook
गैंगस्टरों पर नकेल कसने वाले अफसर को मैदान में उतारा
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में कुख्यात गैंगस्टरों को जेल की सलाखों में डालने वाले गुरमीत चौहान को डीजीपी गौरव यादव ने विशेष जिम्मेदारी देकर मैदान में उतारा है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के मुखिया प्रमोद बान व डीआईजी मोहाली गुरप्रीत भुल्लर को निगरानी की जिम्मेदारी दी है। निर्देश मिलते ही गुरमीत चौहान ने इनपुट लेने शुरू कर दिए हैं। डीजीपी यादव उनसे पल पल की जानकारी ले रहे हैं। 

 

4 of 5
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : facebook
फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने की फिराक में गैंगस्टर टीनू
पुलिस हिरासत से फरार हुआ गैंगस्टर टीनू फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने की फिराक में है। वह इंटरनेट कॉल के जरिये कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में है। पंजाब पुलिस ने इसी आशंका के तहत देश के सभी एयरपोर्ट पर टीनू की तस्वीरें साझा की हैं। उसकी तलाश में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, बंगाल में अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को हरियाणा एवं राजस्थान में कुछ ठिकानों पर दबिश भी दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : facebook
सीआईए प्रभारी प्रितपाल सिंह चार दिन के रिमांड पर
गैंगस्टर टीनू के फरार होने के मामले में बर्खास्त सीआईए प्रभारी प्रितपाल सिंह को पुलिस ने मानसा अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी से इस केस में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर पूछताछ करनी है। साथ ही इस मामले में उसकी क्या भूमिका है, यह भी सामने लाना है। अदालत ने सुनवाई के बाद प्रितपाल को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें