गैंगस्टर संपत नेहरा का कबूलनामा पढ़िए, जिसमें उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हैदराबाद से छह दिन पहले गिरफ्तार लॉरेंस बिश्रोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा को भारी सुरक्षा के बीच सोमवार को पंचकूला की अदालत में पेश कर पुलिस ने सात दिन का रिमांड ले लिया।
विज्ञापन
2 of 9
संपत नेहरा
अब आरोपी से पुलिस करीब एक साल पहले पंचकूला के सिविल अस्पताल से कैदी को फरार करवाने में इस्तेमाल असलहा बरामद करेगी। 16 जून को पंचकूला के सिविल अस्पताल में अंबाला सेंट्रल जेल से इलाज के बहाने लाए गए कैदी दीपक को इसी गैंग के सदस्यों ने फरार करवाया था। आरोपियों ने अस्पताल कर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर वारदात को अंजाम दिया। जब पुलिस कर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की तो उन पर भी फायरिंग की गई।
विज्ञापन
3 of 9
संपत नेहरा
इस वारदात को अंजाम देने के पीछे संपत का हाथ था जबकि वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी अभी भी फरार है। बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड कर्मी का बेटा संपत नेहरा स्टूडेंट लीडर रह चुका है, लेकिन बाद में लूट, हत्या सहित दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद रहा। सलमान खान को धमकी देने के मामले में लॉरेंस बिश्रोई सहित गैंग के किन किन अपराधियों का हाथ है। बॉलीवुड कनेक्शन क्या है, इसे भी पुलिस खंगालेगी।
4 of 9
संपत नेहरा
हो सकता है कि इस दौरान पुलिस मुंबई भी जाए। सिविल अस्पताल में फायर करने के लिए आरोपियों के पास असलहा कहां से आया, इसे भी पुलिस बरामद करेगी। बताया जा रहा है कि फिलहाल ये असलहा कोरबा (छत्तीसगढ़) में है, जिसे बरामद करने के लिए पुलिस जाएगी। बता दें कि बरवाला में करीब दो महीने पहले की गई एक युवक भूपेश राणा की हत्या मामले में जिस गैंग का हाथ है, उससे संपत नेहरा के गैंग की दुश्मनी रही है।
विज्ञापन
5 of 9
लॉरेंस बिश्नोई
दूसरी ओर, भले ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में भरतपुर की जेल में बंद हो, लेकिन जांच और छानबीन के दौरान पता चला कि लॉरेंस के नाम से एक विशेष ऐप बनाया गया है। जिसे प्रतिदिन अपडेट किया जा रहा है। यहीं नहीं ऐप के माध्यम से लोगों की मदद करने का भी दावा किया जाता है। अमर उजाला ने पड़ताल के लिए ऐप के जरिए मदद मांगी लेकिन दूसरी ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
6 of 9
Lawrence Bishnoi
गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने 6 जून को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था। गैंगस्टर पर जानलेवा हमला, हत्या समेत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। संपत नेहरा के खिलाफ कारौर के आनंद हत्याकांड में भी मुकदमा दर्ज है। हैदराबाद से गुरुग्राम लाते समय कोर्ट के आदेश पर हिसार एसआईटी ने संपत नेहरा से पूछताछ की थी। लॉरेंस के संबंध में पुलिस को एक और अहम जानकारी हाथ लगी है।
विज्ञापन
7 of 9
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
लॉरेंस ने कुछ दिन पूर्व ही लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक विशेष ऐप तैयार किया है। जिसमें प्रतिदिन लॉरेंस की वीडियो अपलोड की जा रही है। यहीं नहीं ऐप के माध्यम से गैलरी में पड़े फोटो के अलावा फेसबुक को भी खोला जा सकता है। इसके अलावा ऐप में चैटिंग और हेल्प का भी एक ऑप्शन है। डाली गई वीडियो पर अब तक चार हजार से अधिक व्यू मिल चुके हैं। हेल्प वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही मैसेज आता है कि यदि किसी को कोई परेशानी है तो हमारी ईमेल आईडी पर संपर्क करें। ईमेल आईडी का नाम भी दिया गया है।
8 of 9
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
अमर उजाला ने पांच दिन तक हेल्प के लिए बनी ऐप की पड़ताल की मगर दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। अब ऐप को जेल में बंद लॉरेंस ने तैयार किया है या फिर किसी अन्य ने बनाया है यह पुलिस की जांच में ही पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक एकाउंट की हो रही पहले से जांच
लॉरेंस बिश्नोई की प्रतिदिन फेसबुक पर डाली जा रही पोस्ट की रोहतक पुलिस पिछले चार दिन से जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि फेसबुक एकाउंट जेल से ही चलाया जा रहा है या फिर कोई बाहरी व्यक्ति चला रहा है।