फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

नारनौल में गैंगवारः मर्डर के बाद फिर भड़की हिंसा

Fri, 27 Mar 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
1 of 6
महेंद्रगढ़-नारनौल राजमार्ग पर दिनदहाड़े हुई गैंगवार में अंधाधुंध 20 राउंड फायरिंग हुई। गैंगवार के दौरान आंख में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस दौरान दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को भी पैर में गोली लगी, उसके साथी उसे गाड़ी में बैठाकर भाग गए।

नारनौल में गैंगवारः मर्डर के बाद फिर भड़की हिंसा

2 of 6
महेंद्रगढ़-नारनौल राजमार्ग पर लहरोदा गांव के बस स्टैंड के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.00 बजे एक साइड से दो बुलेरो और दूसरी साइड से स्कॉर्पियो गाड़ी आमने-सामने आकर रुकीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों गाड़ियों में से 8-10 आदमी उतरे और एक दूसरे पर गोलियां बरसाने लगे। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की आंख में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

नारनौल में गैंगवारः मर्डर के बाद फिर भड़की हिंसा

3 of 6
15 मिनट चले इस खूनी संघर्ष में करीब 20 राउंड फायर हुए। वारदात में शामिल 4-5 आरोपी शहरपुर गांव के रास्ते की ओर पैदल ही भाग गए। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी, उसके साथी उसे गाड़ी में बैठाकर नारनौल की ओर निकल गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने वारदात के साक्ष्य जुटाए और मृतक को निजी गाड़ी से नारनौल सामान्य अस्पताल लाया गया।

नारनौल में गैंगवारः मर्डर के बाद फिर भड़की हिंसा

4 of 6
मृतक के पर्स में मिले लाइसेंस से उसकी पहचान खायरा गांव के आजाद सिंह के रूप में हुई है। घटना के दौरान महेंद्रगढ़-नारनौल राजमार्ग पर दो घंटे तक जाम रहा। फैजाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज धर्म सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के पास पड़ी रिवाल्वर, डिवाइडर के दूसरी ओर पड़ी दूसरी रिवाल्वर के साथ खाली खोल भी बरामद किए।

नारनौल में गैंगवारः मर्डर के बाद फिर भड़की हिंसा

5 of 6
सिटी एसएचओ रमेश चंद की मौजूदगी में मृतक की पैंट की जेब से एक लाख रुपये कैश (500 और 1000 रुपये के नोट) बरामद किए। इस राशि की गिनती करने के बाद मृतक की पैंट की दूसरी जेब से माचिस की डिब्बी निकाली। इसमें गोलियां निकलीं। पैंट की पिछली जेब से मिले पर्स में दो हजार रुपये और दो आईडी मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल में गैंगवारः मर्डर के बाद फिर भड़की हिंसा

6 of 6
घटना के बाद महेंद्रगढ़-नारनौल राजमार्ग पर जाम लग गया। यह जाम दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक लगा। जाम की स्थिति देखकर राजमार्ग को वन-वे कर दिया गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की आमने-सामने लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्थायी तौर पर वाहनों को एक साइड से निकलवाया।

Next
AU ऐप में पढ़ें