दोस्तों के बिना जिंदगी अधूरी होती है। हर शख्स की जिंदगी में एक ऐसा दोस्त होता है, जिससे वह दिल खोलकर अपनी बात कह सकता है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर पेश है, ऐसे ही कुछ दोस्तों की कहानी...
विज्ञापन
2 of 11
लाडी पन्नू, शिशुपाल
- फोटो : अमर उजाला
मेरे खास दोस्तों में शामिल हैं शिशुपाल। ईमानदार होने के साथ वह हर किसी की मदद के लिए ऐसे तैयार रहते हैं, जैसे कि कोई उनका अपना हो। मेरे साथ उनकी पक्की दोस्ती है। वह मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। - लाडी पन्नू, मलोया, चंडीगढ़
विज्ञापन
3 of 11
मोनिका, कंचन सेठ
- फोटो : अमर उजाला
मेरी मोनिका से आठ साल पुरानी दोस्ती है। हमारी मुलाकात दिल्ली में एक लाइब्रेरी में हुई थी। वह मुझे हमेशा सही-गलत का फर्क समझाती है। मुश्किल वक्त पर भी उसने मेरा साथ नहीं छोड़ा। वह मेरी ऐसी सहेली है, जिससे मैं सभी बातें साझा कर सकती हूं। - कंचन सेन चंडीगढ़
4 of 11
बलराम मिश्रा, सत्यम पांडे
- फोटो : अमर उजाला
मैं और मेरा दोस्त सत्यम पांडे बचपन के दोस्त हैं। चाहे जितनी मुश्किलें आ जाएं, वह मेरे साथ डटकर खड़ा रहता है। हमारी ऐसी दोस्ती हो गई है कि वह अब मेरी फैमिली का हिस्सा है। ऐसे दोस्त बहुत कम मिलते हैं। - बालीराम मिश्रा, मनीमाजरा
विज्ञापन
5 of 11
पिता के साथ नवनीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
मेरे पापा मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। वह हर मुश्किल वक्त पर मुझे सही सलाह देते हैं। सच्चा दोस्त वही है, जो मेरी शक्ल देखकर बता दे कि मैं ठीक हूं या नहीं। कुछ ऐसे हैं मेरे पापा। - नवनीत कौर सेक्टर -32 चंडीगढ़
विज्ञापन
6 of 11
मोनिका, अभिलाषा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
मेरी दोस्त मोनिका कालेज की पढ़ाई के बाद अमेरिका चली गई लेकिन हमारी दोस्ती आज भी बरकरार है। दोस्ती को पूरे 29 साल हो गए हैं। इतनी दूर होने के बावजूद उसे पता चल जाए कि मैं परेशान हूं तो उसका फोन आ जाता है। मुझे अपने दोस्त पर नाज है। भगवान ऐसे दोस्त सभी को दे। - अभिलाषा गुप्ता, मोहाली
विज्ञापन
7 of 11
रजनी, निशा बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
रजनी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहती है। वह मुझे हमेशा प्रोत्साहित करती है और सही गलत के बारे में बताती है। मुझे बहुत खुशी है कि वह मेरी दोस्त और भगवान से चाहती हूं कि सभी को रजनी जैसी दोस्त मिले। - निशा बिष्ट, रायपुर खुर्द
8 of 11
मीनू, रेणू
- फोटो : अमर उजाला
मेरे बचपन की दोस्त रेनू ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। उसका हमेशा हंसते रहना, उसकी सबसे बड़ी खूबी है। मैंने आजतक उसे दुखी या निराश नहीं देखा। वह बहुत ही नेक दिल की है। नाजुक मोड़ पर भी उसने मेरा साथ नहीं छोड़ा - मीनू, रायपुर खुर्द
9 of 11
लक्ष्मी, अंजना
- फोटो : अमर उजाला
सच्चा दोस्त वही होता है, जिसके साथ रहकर न तो समय का पता चले और न ही दर्द का। वह आपकी अच्छाइयों के साथ कमियों को बताए। कुछ ऐसी है मेरी अंजना। मुश्किल वक्त पर वह मुस्कुरा कर मेरा हौसला बढ़ाती है। यह बातें फ्रेंडशिप डे पर उसके लिए सरप्राइज हैं। - लक्ष्मी शर्मा, सेक्टर 7
10 of 11
अपर्णा, अनमोल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मेरी सबसे अच्छी दोस्त अपर्णा है। हम कॉलेज में मिले थे। हमारी दोस्ती इसलिए पक्की है, क्योंकि हमने कभी एक दूसरे को जज नहीं किया। कमियां बताईं और उसे दूर करने की कोशिश की। आपस में सम्मान और प्यार है। - अनमोल शर्मा, सेक्टर 47 सी चंडीगढ़
एक सच्चे दोस्त की बहुत अहमियत होती है, जो आपको समझे और आपकी कमियों को बताकर उसे दूर करने की कोशिश करे। मेरी दोस्त सुनैना का व्यवहार बिल्कुल ऐसा ही है। वह सुख-दुख में मेरे साथ रहती है और वह मेरी बहुत मदद करती है। - रोशनी