Rafale jet at ambala airbase
- फोटो : पीटीआई
उधर, एयरफोर्स के एक अफसर ने बताया कि फॉर्मल इंडक्शन समारोह अभी आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इंडियन एयरफोर्स स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद राफेल का औपचारिक इंडक्शन समारोह आयोजित करने पर विचार कर रही है। समारोह में कौन-कौन विभूतियां शामिल होंगी, यह अभी तय नहीं है। अगस्त के पहले हफ्ते के बाद फॉर्मल इंडक्शन सेरेमनी का शेड्यूल जारी किया जाएगा।