फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की खबर वायरल होने पर सामने आए मिल्खा सिंह, किया बड़ा खुलासा

Tue, 28 Nov 2017 09:04 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
उड़न सिख मिल्खा सिंह
सोशल मीडिया पर मौत की खबर वायरल होने के बाद 'उड़न सिख' मिल्खा सिंह खुद सामने आए और बड़ा खुलासा करके सभी को चौंका दिया, जानिए मामला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मिल्‍खा सिंह - फोटो : amar ujala
देखिए आपके सामने ही खड़ा हूं, बिलकुल ठीक-ठाक हूं। मुझे कुछ नहीं हुआ और लोगों को कहना चाहता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया में चल रहे मैसेज को भी बिना सच्चाई न जाने शेयर मत करें। यह कहना है फ्लाइंग सिख के नाम से फेमस मिल्खा सिंह का।
विज्ञापन

3 of 6
मिल्‍खा सिंह - फोटो : amar ujala
पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है कि मिल्खा सिंह अब नहीं रहे जिसने खुद मिल्खा सिंह के साथ-साथ उनकेपरिवार वालों को भी काफी आहत किया है। रविवार को मिल्खा सिंह ने अमर उजाला से खास बातचीत में इस बारे में बता की।

4 of 6
मिल्‍खा सिंह - फोटो : amar ujala
मिल्खा सिंह ने बताया कि अब मेरी उम्र 90 के करीब हो गई है। कमर में कुछ दर्द रहता है और नजर भी कुछ कमजोर हो गई है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मेरी जिंदगी रुक गई है। यह कभी नहीं हो सकता, आज भी पहले जैसा ही हूं।
विज्ञापन

5 of 6
मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह ने बताया कि जब सोशल मीडिया में वायरल मैसेज के बारे में मुझे पता चला तो मैं भी दंग रह गया। परिवार को सदमा लगा। जैसे-जैसे यह मैसेज वायरल होता गया, अमेरिका, कैनेडा और कई देशों से मेरी खैरियत पूछने वालों के फोन आने लगे। जिन्हें समझाने में मेरे परिवार वालों को काफी मुश्किल हुई। खुद मैं इस बात से काफी आहत हुआ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिल्खा सिंह
यह मैसेज वायरल हुआ था सोशल मीडिया पर  
चेन्नई के रहने वाले और पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर ए जी मिल्खा सिंह का निधन इसी महीने की 10 तारीख को हुआ। मिल्खा सिंह ने नाम से मिलते जुलते नाम को लेकर सारी गलतफहमी हुई और सोशल मीडिया पर मैसेज चल पड़ा कि भारत की शान कहे जाने वाले फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें