जागरण से लौट रहे थे कि रास्ते में अचानक मौत से सामना हो गया और एक झटके में परिवार के 5 लोग खत्म। हादसा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पटियाला-सरहिंद रोड स्थित रूढ़की गांव में मंगलवार शाम को हुआ। हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
2 of 4
सड़क हादसा
एसएचओ प्रदीप सिंह ने बताया कि लुधियाना के दुगरी इलाके के जनता एनक्लेव में रहने वाला एक परिवार कलायत (कैथल) में रिश्तेदार के पास जागरण में गया था। स्विफ्ट डिजायर में सात लोग सवार थे। वे मंगलवार को वाया पटियाला लुधियाना लौट रहे थे। जैसे ही वे रूढ़की के पास पहुंचे तो कार चला रहे सुनील कुमार (32) की झपकी लग गई। इससे कार बेकाबू होकर कच्चे रास्ते से होते हुए पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
3 of 4
सड़क हादसा
मौके पर ही सुनील कुमार (32), उनकी पत्नी सोनिया (30), बेटी दीया (6) और मानसी (1) व सुनील की बुआ शांति देवी (50) की मौत हो गई। हादसे में घायल एक बच्चे और महिला को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया। हालत खराब होने पर उन्हें चंडीगढ़ के 32 स्थित सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर फतेहगढ़ साहिब के एएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल, थाना मुल्लेपुर एसएचओ प्रदीप सिंह बाजवा पहुंचे।
उन्होंने घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकलवाया। मृतक सुनील के साले सोनू मित्तल व संदीप मित्तल के घर पर अफसोस करने वाले लोगों का जमावड़ा लग गया। संदीप मित्तल ने बताया कि एक साल में ही सुनील का परिवार खत्म हो गया। सुनील के बड़े भाई अनिल अलग रहते हैं। अलग होने के बाद सुनील के मां-बाप उसी के साथ रहते थे। कुछ समय पहले बीमारी के कारण दोनों की मौत हो गई। मृतका सोनिया अपने तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।