फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive Pics: पहली बार इतने गुस्से में दिखे खली, निकाल दिया रेसलर का खून

Fri, 14 Oct 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
1 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून - फोटो : अमर उजाला
रिंग में खली पहली बार इतने गुस्से में दिखे। खली ने विदेशी रेसलर को इतने गुस्से में मुक्का मारा कि उसके चेहरे से खून निकल आया। तस्वीरे गवाह हैं।
विज्ञापन

2 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
पानीपत के सेक्टर-13,17 के ग्राउंड में बुधवार को करीब 8 बजे सीडब्ल्यूई के मुकाबले शुरू हुए। 
 
विज्ञापन

3 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
पहले ही राउंड में विजेता रहे एक भारतीय पहलवान को कनाडा के पहलवान ब्रोडी स्टील, माइक नोक्स और रोब्स ने पीट दिया। 

4 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
बाद में खली को चुनौती देते हुए कहा, 'रिंग में आओ हड्डियां तोड़ेंगे।'
विज्ञापन

5 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
अंग्रेजी में भारतीय रेसलरों को दी गाली तो भीड़ ने की हूटिंग। इस पर विदेशी रेसलर भी गुस्साए। 
विज्ञापन

6 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
फिर बीच में कई बार आकर खली को चुनौती दे चुके हैं कि खली नहीं आया तो भीड़ को पीटेंगे। खली के आने का सबको इंतजार था।
विज्ञापन

7 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
इसके बाद मैच शुरू होने से पहले खली ने तीनों को रिंग के बाहर पीटा, फिर तीनों खली को पीटा तो दर्शकों का रोमांच और फाइट की चुनौती बढ़ती जा रही थी।

8 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
आखिर 10:05 बजे महाबली खली रिंग में उतरे तो ब्रोडी स्टील, माइक नोक्स और रॉक टेरी ने मिलकर खली को पकड़ लिया।

9 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
ब्रोडी स्टील व उसके साथियों ने कुर्सी से द ग्रेट खली पर ताबड़तोड़ वार किए। खली ने हौसला नहीं खोया।

10 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
खली ने बखूाबी घूसों से उनका जवाब दिया। इस फाइट के बीच में ही ब्रोडी स्टील के चेहरे से खून बहने लगा।

11 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
खली ने ब्रोडी स्टील का सिर दोनों हाथों से दबा कर उसे बेहोश कर दिया। इसी तरह से खली ने उसके साथियों को पराजित कर जीत दर्ज की।

12 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
ब्रोडी स्टील के तीन साथी 15 मिनट भी खली का सामना नहीं कर पाए। खली ने तीनों को चित्त टाइटल जीत लिया।

13 of 25
जब एक मुक्के में निकला विदेशी रेसलर का खून
डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर सीडब्ल्यूई (चैंपियनशिप रेसलिंग इंटरटेंनमेंट) में पानीपत की धरती पर 14 विदेशी व चार महिला रेसलर्स ने अपना दंभ दिखाया।

14 of 25
रिंग में लिया खली ने 'खतरनाक' बदला - फोटो : अमर उजाला
द ग्रेट खली व विदेशी रेसलर्स के बीच कई दिन से खींचतान चल रही है। हम बता दें कि ग्रेट खली ने आठ अक्तूबर को गुरुग्राम व 12 को पानीपत में फाइट रखी थी। 

15 of 25
बीबी बुलबुल को अमेरिकी पहलवानों ने पीटा - फोटो : फाइल फोटो
आठ अक्तूबर की फाइट रद्द होने पर विदेशी रेसलर्स ने ग्रेट खली के पंजाब स्थित जिम में जमकर तोडफ़ोड़ की थी और उनकी स्टूडेंट बीबी बुलबुल की जमकर पिटाई की थी। 

16 of 25
पानीपत के होटल में खली ने विदेशी पहलवानों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विदेशी रेसलर्स इसके अगले ही दिन पानीपत आ गए। ग्रेट खली ने 10 अक्तूबर को जीटी रोड स्थित एक होटल के कमरे में घुसकर दो विदेशी रेसलर्स की स्टाल पाइप से जमकर पिटाई की थी। 

17 of 25
पानीपत के होटल में खली ने विदेशी पहलवानों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
इसकी दो मिनट की एक वीडियो भी वायरल हुई थी। विदेशी रेसलर्स ने उस वक्त खली को सॉरी बोल दिया था।

18 of 25
द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों का खुला चैलेंज
लेकिन मंगलवार को फिर मीडिया से रूबरू होकर पिटाई का बदला रिंग में लेने का चेलेंज दिया था। 

19 of 25
द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों का खुला चैलेंज
रेसलर ब्रॉडी स्टील ने झट्टीपुर स्थित होटल स्वर्ण महल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि खली ने होटल में कायरता पूर्ण हमला किया है और खली को इसका जवाब रेसलिंग में दूंगा।

20 of 25
द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों का खुला चैलेंज
वहीं एक दूसरे रूम में पत्रकारों से बात कर खली ने कहा कि 12 अक्टूबर को पानीपत के रेसलिंग रिंग वे वह अपनी सारी भड़ास निकाल देंगे। 

21 of 25
द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों का खुला चैलेंज
इस दौरान विधायक रविन्द्र मच्छरौली, बिलवान सिंह, जोगिन्द्र मलिक सहित आदि वहां उपस्थित थे।

22 of 25
द ग्रेट खली - फोटो : फाइल फोटो
हम बता दें कि गत वर्ष 24 फरवरी को ग्रेट खली हल्द्वानी में आयोजित फाइट में कनाड़ा के रेसलर ब्रॉडी स्टील से टकराए थे। 

23 of 25
द ग्रेट खली
ब्रॉडी स्टील ने खली को बुरी तरह से पीटा था। जिसके चलते खली को कई दिन आईसीयू में रहना पड़ा था। 

24 of 25
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : File Pic
मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पहुंचना था, लेकिन उनका ऐन वक्त पर कार्यक्रम रद्द हो गया। 
विज्ञापन

25 of 25
प्रदेश के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली सीडब्ल्यूई के गवाह बने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें