फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए खली का 'खतरनाक' बदला, विदेशी रेसलर को होटल में रॉड से पीटा

Fri, 14 Oct 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
1 of 14
द ग्रेट खली का 'खतरनाक' बदला
बदले की आग में जल रहे खली ने विदेशी रेसलर को उसी के होटल में जाकर रॉड से पीटकर अपना बदला पूरा किया। तस्वीरों में देखिए पूरी लड़ाई।
विज्ञापन

2 of 14
द ग्रेट खली का 'खतरनाक' बदला
जिस तरह खली को स्टील ने कुर्सी से लहूलुहान किया था ठीक उसी अंदाज में खली ने विदेशी रेसलर पर हमला बोलकर अपना बदला पूरा किया। 
विज्ञापन

3 of 14
द ग्रेट खली का 'खतरनाक' बदला
सीडब्ल्यूई की फाइट से पहले ही सोमवार शाम खली ने होटल के कमरे में पहुंकर दो विदेशी रेसलरों की जमकर पिटाई की।

4 of 14
द ग्रेट खली का 'खतरनाक' बदला
खली ने दोनों पहलवानों को लात व स्टील की रॉड से पीटा। हालांकि इसकी पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 14
द ग्रेट खली का 'खतरनाक' बदला
बताया जा रहा है कि खली विदेशी पहलवानों द्वारा पंजाब स्थित उनकी एकेडमी में तोड़फोड़ करने से नाखुश थे। 
विज्ञापन

6 of 14
द ग्रेट खली का 'खतरनाक' बदला
जानकारी के अनुसार खली जीटी रोड स्थित होटल मके कमरा नंबर 104 में पहुंचे। उनके हाथ में स्टील की एक रॉड थी और पहले से ही गुस्से में नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 14
द ग्रेट खली का 'खतरनाक' बदला
उन्होंने दो-तीन बार रॉड से ही दरवाजे को पीटा और दरवाजा खोलते ही एक विदेश पहलवान को पीटने लगे।  

8 of 14
द ग्रेट खली का 'खतरनाक' बदला
खली ने इसके बाद दूसरे रेसलर के सिर में सीधी रॉड मारी और टेबल को उलट दिया। 

9 of 14
द ग्रेट खली का 'खतरनाक' बदला
इस दौरान एक विदेशी महिला रेसलर कोने में खड़ी बचाने को चिल्ला रही थी। खली ने महिला रेसलर को कुछ नहीं कहा। 

10 of 14
द ग्रेट खली का 'खतरनाक' बदला
गौरतलब है कि 12 अक्तूबर को सीडब्ल्यूई फाइट सेक्टर-13/17 में होगी। इसी सिलसिले में विदेशी रेसलर पानीपत आए हुए हैं।

11 of 14
बीबी बुलबुल को अमेरिकी पहलवानों ने पीटा - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि कुछ दिन पहले अमेरिकी रेसलर्स ने खली की जालंधर ​स्थित एकेडमी में खूब तोड़फोड़ की और पहलवान बीबी बुलबुल को पीटा था। गुड़गांव में होने वाली फाइट का कैंसिल होना इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है। 

12 of 14
द ग्रेट खली को अमेरिकी पहलवानों का खुला चैलेंज - फोटो : अमर उजाला
खली के स्टूडेंट सुपर खालसा ने बताया कि वे रेसिलंग मैच के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे कि अचानक दनदनाती हुई फॉरच्यूनर गाड़ियां आई। इनमें अमेरिकी रेसलर थे, जिन्होंने एकेडमी में एंट्री करते हुए तोड़फोड़ और मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान पहलवानों ने हमारे रेसलर दिनेश, आर्या जैन, जोसन, हरमन, शैंकी और बीबी बुलबुल के साथ हाथापाई की।

13 of 14
बीबी बुलबुल को अमेरिकी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
सुपर खालसा ने बताया कि हाथपाई माइक नोक्स, रोब टेरी, ब्रूडी स्टील, माइक टारवान, रेबल, केटी और जेमी जेस ने की थी। वह यहां द ग्रेटी खली से लड़ने आए थे, लेकिन वे मिले नहीं। इससे वे भड़क गए और उन्होंने बीबी बुलबुल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते उन्होंने बुलबुल को थप्पड़ जड़ दिए। साथ ही एकेडमी में लगी कई चीजों को तोड़ दिया।
विज्ञापन

14 of 14
द ग्रेट खली - फोटो : File Photo
मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। खली भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने ​​शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि मेरी इन अमेरिकी रेसलर के साथ पहले कुछ अनबन हुई थी, इसीलिए उन्होंने ऐसा किया। गुड़गांव की फाइट कैंसिल हो गई, लेकिन पानीपत में 12 अक्तूबर को मुकाबल होना है। वहां तोड़फोड़ करने वाले पहलवान मुझसे​ ​भिड़ेंगे तो मैं उन्हें वहां देख लूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें