फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पहली बार दो देशों के राष्ट्रपति एक साथ, देखिए तस्वीरें

Mon, 21 Nov 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
दो देशो के राष्ट्रपति एक साथ
चंडीगढ़ के लिए आज का दिन एतिहासिक रहा, आज पहली बार दो देशों के राष्ट्रपति एक साथ एक मंच पर नजर आए। देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 8
दो देशों के राष्ट्रपति एक साथ
कान्फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) नार्थ रीजन चंडीगढ़ की ओर से आयोजित एग्रोटेक-2016 की शुरुआत हो गई है। देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और इजराइल के राष्ट्रपति रियूवन रिवलिन ने संयुक्त रूप से एग्रोटेक की शुरुआत की।
विज्ञापन

3 of 8
दो देशों के राष्ट्रपति एक साथ
आधुनिक खेती, तकनीकी व कारोबार पर आधारित इस चार दिवसीय एग्रोटेक मेले में 92 घरेलू और बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हुई हैं। एग्रोटेक-2016 में खेती में तकनीक के उपयोग पर खास फोकस रखा गया है। 

4 of 8
दो देशों के राष्ट्रपति एक साथ
चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित एग्रोटेक मेले में इस बार दुनिया के 13 देश और 47 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने यहां अपने स्टाल लगाए हुए हैं। हरियाणा और पंजाब एग्रोटेक-2016 के मुख्य मेजबान की भूमिका में हैं, जबकि मध्य प्रदेश और गुजरात सहभागी राज्य हैं।
विज्ञापन

5 of 8
दो देशों के राष्ट्रपति एक साथ
इस मेले के माध्यम से किसानों के लिए ऐसा मंच तैयार किया जा रहा है, जहां वे उद्योगों के साथ सहभागिता करते हुए खेती में नई तकनीक सीखने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसका फायदा उद्यमियों को भी मिलेगा। किसानों को कम लागत में अधिक फसल मिलेगी तो उद्यमियों को अपने उत्पादन बेचने में आसानी होगी।
 
विज्ञापन

6 of 8
दो देशों के राष्ट्रपति एक साथ
सीआइआइ ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर एग्रोटेक मेला आयोजित किया है। 1994 से लगातार यह मेला आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
दो देशों के राष्ट्रपति एक साथ
देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। दोनों को हालांकि इस आयोजन में शामिल होना था, लेकिन माना जा रहा की एसवाईएल विवाद के चलते दोनों सीएम नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें