फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनम गुप्ता' की बेवफाई का खामियाजा भुगत रही लड़की, झेल रही ये सब

Mon, 21 Nov 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
सोनम गुप्ता की 'बेवफाई' इनपर पड़ी भारी
सोशल मीडिया पर सोनम गुप्ता बेवफा क्या हुई, शहरों में रहने वाली आम लड़कियों का जीना मुश्किल हो गया है। पढ़िए ऐसी ही एक लड़की की कहानी।
विज्ञापन

2 of 9
सोनम गुप्ता
नोट बंदी के साथ ही सोशल साइट्स से लेकर व्हाट्सएप्प तक, रेडियो से लेकर न्यू चैनलों पर चले बेवफा सोनम गुप्ता के चर्चे कुछ के लिए मजाक तो कुछ के लिए परेशानी बनती जा रही है। सोशल साइट्स से लेकर व्हाट्सएप्प चैट पर दोस्त इस नाम को जोड़कर चिढ़ा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 9
सोनम गुप्ता की 'बेवफाई' इनपर पड़ी भारी
इससे खासकर उन युवतियों को परेशानी हो रही है, जिनका नाम या तो सोनम है या सोनम गुप्ता। हालांकि, शहर के अधिकांश लोग इसे मजाक का ट्रैंड मानते हैं और कहते नजर आते हैं कि मजाक-मजाक में किसी को परेशान करना ठीक नहीं। लिहाजा, वह अपने दोस्तों में अब इससे परहेज कर रहे हैं।

4 of 9
सोनम गुप्ता की 'बेवफाई' इनपर पड़ी भारी
सोनम बहुत कॉमन नाम है। ऐसे में चंडीगढ़ की ही नहीं बल्कि देशभर की आम लड़कियां जिनका नाम सोनम है। उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 9
सोनम गुप्ता की 'बेवफाई' इनपर पड़ी भारी
ऐसे ही चंडीगढ़ में रहने वाली सोनम ने बताया कि जब भी उनके किसी रिश्तेदार या किसी दोस्त का फोन आता है तो वह मजाक में ही सही, लेकिन पूछ बैठते है कि कही नोट वाली सोनम गुप्ता तुम ही तो नहीं हो। ऐसी बातों को सुनकर बहुत गुस्सा आता है।
 
विज्ञापन

6 of 9
सोनम गुप्ता की 'बेवफाई' इनपर पड़ी भारी
आखिर कौन है सोनम गुप्ता, यह शहर के अधिकांश लोगों के जुबान पर आज हैं। कुछ की मानें तो यह कहानी 10 रुपए के नोट से शुरू हुई थी। जिस पर लिखा था, सोनम गुप्ता तुम बेवफा है। 
विज्ञापन

7 of 9
सोनम गुप्ता की 'बेवफाई' इनपर पड़ी भारी
अब जब मोदी जी ने 2000 का नोट निकाला उस पर भी यही लिखा जाने लगा हैं किसी आशिक द्वारा निकाली गई ये भड़ास अब जोक बन चुकी है और सभी नोटों पर इसकी कहानी आगे बढ़ाई जा रही है।

8 of 9
सोनम गुप्ता की 'बेवफाई' इनपर पड़ी भारी
सोनम गुप्ता की तरफ से भी जवाब सामने आ रहे हैं। हालांकि, हम सभी ये जानते हैं कि ये जवाब सोनम गुप्ता ने नहीं, शरारती लोगों ने लिखे है। लेकिन ये भी सच है कि उनकी इन शरारत का खामियाजा देशभर की तमाम वो लड़कियां उठा रही है। जिनका नाम सोनम गुप्ता है। जी हां ये जोक ट्रेड में आ गया है। 
विज्ञापन

9 of 9
सोनम गुप्ता की 'बेवफाई' इनपर पड़ी भारी
जानकारी के अनुसार सोशल साइट्स से लेकर फेसबुक पर लोग सोनम गुप्ता को खूब सर्च कर रहे है और उनको एसएमएस भेज कर पूछ रहे हैं कि क्या तूम ही नोट वाली सोनम गुप्ता हो। इन बातों से तंग आकर केई सोनम गुप्ता ने अपने एकाउंट भी बंद कर दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें