बलटाना के मेन मार्केट में सोमवार को देर रात करीब सवा दस बजे एक दुकान में शॉट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए पंचकूला और डेराबस्सी की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
तस्वीरें बता देंगी, मार्केट में आग कितनी विकराल थी
2 of 5
लोगों के अनुसार डेराबस्सी के फायर बिग्रेड को उन्होंने कॉल किया तो मौके पर आधे घंटे की देरी से गाड़ी पहुंची। गाड़ी के साथ सिर्फ दो फायर कर्मी थे। इनमें एक गाड़ी का ड्राइवर और दूसरा फायर कर्मी था।
विज्ञापन
तस्वीरें बता देंगी, मार्केट में आग कितनी विकराल थी
3 of 5
वहां लोगों ने उनके काम करने के तरीके को देखते हुए पंचकूला फायर स्टेशन में कॉल फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी बुलाई। पंचकूला फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर दस मिनट के अंदर ही काबू पा लिया।
तस्वीरें बता देंगी, मार्केट में आग कितनी विकराल थी
4 of 5
डेराबस्सी की ओर से पहुंचे दो फायर कर्मियों में ड्राइवर जगजीत नशे में धुत्त होने की वजह से आग बुझाने के बजाया लोगों से उलझता रहा। वहीं दूसरा फायरकर्मी राजीव अकेला आग बुझाने में लगा रहा। सभी फोटो: गौरव
तस्वीरें बता देंगी, मार्केट में आग कितनी विकराल थी
5 of 5
काफी देर की मशक्कत के बाद जब फायर कर्मी ने आग पर काबू नहीं पाई तो लोगों ने पंचकूला फायर स्टेशन कॉल दूसरी गाड़ी मंगाई। पंचकूला से पहुंची गाड़ी के फायर फाइटर्स ने 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया।