12 कार स्नेचिंग के बाद फिदायीन हमले की आशंका है। गाड़ियों की इन स्नेचिंग घटनाओं की ये जानकारी जरुर पढ़ें
विज्ञापन
2 of 7
Security Alert in Punjab
पंजाब में 6 जून को ब्लू स्टार की 33वीं बरसी पर फिदायीन हमला हो सकता है। गृह मंत्रालय और आईबी ने पंजाब और हरियाणा सरकार को भेजी रिपोर्ट में इसके संकेत दिए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
Security Alert in Punjab
आईबी ने एक सूची भी भेजी है, जिसमें भारत-पाक बॉर्डर एरिया से छीनी गई 12 कारों के नंबर हैं, जिनका इस्तेमाल आतंकी अपने मंसूबों को अंजाम देने में कर सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला एरिया से चोरी वाहनों की डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों के शक के दायरे पर हैं।
4 of 7
Security Alert in Punjab
भारत-पाक सीमा पर सभी सफेद गाड़ियां हुईं स्नैच:
पुलिस रिकार्ड के अनुसार सभी 12 गाड़ियों की स्नैचिंग भारत-पाकिस्तान की सीमाओं पर की गई हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से चोरी 7 गाड़ियों पर भी पुलिस टीम की पूरी नजर हैं। हैरानी की बात है कि स्नैच की गई सभी 12 गाड़ियां सफेद रंग में हैं। जिसके कार नंबर, तारीख और वारदात स्थान की लिस्ट सभी पुलिस यूनिट्स को भेजवाकर अलर्ट करवाया गया हैं।
गृहमंत्रालय के स्पेशल इंटेलिजेंस से आतंकवादी हमले की आशंका के तहत पत्र मिला है। इस सूचना के बाद तुरंत पंजाब के सभी हिस्सों सहित मोहाली से सटे चंडीगढ़, पंचकूला बार्डर पर अलर्ट जारी हो चुका है। सभी गाड़ियों की गहनता से चेकिंग के आदेश है। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस से हेडक्वार्टर के माध्यम से पत्र भेजा जाएगा।
कुलदीप चहल, एसएसपी, मोहाली
शहर में सुरक्षा अलर्ट, गाड़ियों की चेकिंग, स्नैच और चोरी हुई गाड़ियों पर गहनता से स्पेशल टीम जांच-पड़ताल में लगी है। इसके अलावा यूटी पुलिस-मोहाली पुलिस से लगातार संपर्क बनाकर किसी भी आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए खड़ी है।
डा. ईश सिंघल, एसएसपी, चंडीगढ़