10 वीं CBSE कर रिजल्ठ निकल गया है, एक बार फिर बेटियों ने साबित किया है कि वो किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 5
cbse
दसवीं की सीबीएसई परीक्षा में जम्मू कश्मीर के सबसे अधिक 99.41 फीसदी स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए हैं। यहां स्टूडेंट्स ने रीजन के अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं हिमाचल के 98.61 और हरियाणा के 98.27 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पंजाब के 98.02 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए जबकि यूटी, चंडीगढ़ के पास छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 96.27 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
cbse
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। हरियाणा के कुल 1 लाख 14 हजार 989 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें कुल 1 लाख 13 हजार 4 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें 71 हजार 917 लड़के हैं, जबकि 41 हजार 87 लड़कियां हैं। ओवरऑल 98.27 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। जिनमें 97.9 लड़के और 98.93 फीसदी लड़कियां हैं।
4 of 5
cbse
पंजाब के 81 हजार 738 विद्यार्थी हुए पास
पंजाब के कुल 83 हजार 385 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें कुल 81 हजार 738 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिनमें 49 हजार 108 लड़के जबकि 32 हजार 630 लड़कियां रहीं। पंजाब में कुल 98.02 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। जिनमें 97.43 लड़के और 98.93 फीसदी लड़कियां पास हुईं हैं।
चंडीगढ़ के 17 हजार 483 विद्यार्थी हुए पास
यूटी चंडीगढ़ के कुल 18 हजार 160 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें 9814 लड़के जबकि 8346 लड़कियां शामिल हैं। इनमें कुल 17 हजार 483 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिनमें 9390 लड़के जबकि 8093 लड़कियां रहीं। ओवरऑल 96.27 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। जिनमें 95.68 लड़के जबकि 96.97 फीसदी लड़कियां पास हुईं हैं।