लगातार चौथे दिन भी देश के अन्नदाता ट्रैक पर डटे हैं। दूसरी ओर, इस कारण जिंदगी की रफ्तार थम गई है। तस्वीरों में खुद देख लिजिए हाल।
विज्ञापन
'देश के अन्नदाता' ऑन ट्रैक, जिंदगी 'अनट्रैक', 10 लाइव तस्वीरें
2 of 10
सफेद मक्खी से तबाह हुई कपास की फसल के उचित मुआवजे की मांग को लेकर पंजाब के किसानों का आंदोनल आज चौथे दिन भी जारी है। किसान भरी धूप में तंबू लगाकर ट्रैक पर डटे हैं। ट्रेनों की आवाजाही बंद है।
विज्ञापन
'देश के अन्नदाता' ऑन ट्रैक, जिंदगी 'अनट्रैक', 10 लाइव तस्वीरें
3 of 10
आंदोलन के तीसरे दिन फिरोजपुर डिवीजन की 27 ट्रेनें रद्द की गईं जबकि कई के रूट बदले गए। पिछले तीन दिन में डिवीजन की 164 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इससे जहां यात्री खासे परेशान हैं वहीं रेलवे को भी हर रोज लाखों का नुकसान हो रहा है।
'देश के अन्नदाता' ऑन ट्रैक, जिंदगी 'अनट्रैक', 10 लाइव तस्वीरें
4 of 10
बठिंडा में गांव पथराला और शेरगढ़ से गुजरने वाली रेलवे पटरियों पर बड़ी संख्या में किसान डटे रहे। पुलिस ने धरनास्थल को चारों ओर से घेरकर किसानों और खेत मजदूरों को रोकना चाहा, लेकिन वह किसी तरह धरनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
'देश के अन्नदाता' ऑन ट्रैक, जिंदगी 'अनट्रैक', 10 लाइव तस्वीरें
5 of 10
पुलिस ने किसानों के लिए लंगर लेकर आने वाले लोगों को नाकाबंदी कर रोकने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किसानों के धरने की वजह से 17 विभिन्न गाड़ियां प्रभावित हुईं। साथ ही 14 गाड़ियों को रद्द किया गया। इसके अलावा करीब छह गाड़ियों के रूट बदलने पडे़।
विज्ञापन
'देश के अन्नदाता' ऑन ट्रैक, जिंदगी 'अनट्रैक', 10 लाइव तस्वीरें
6 of 10
किसान नेता शिंगारा सिंह मान, जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन उनके धरने को असफल बनाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहा है। उन्होंने कहा कि वह तब तक धरने से नहीं हटेंगे जब तक उनको तबाह फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल जाता।
विज्ञापन
'देश के अन्नदाता' ऑन ट्रैक, जिंदगी 'अनट्रैक', 10 लाइव तस्वीरें
7 of 10
पटियाला में मांगों को लेकर गुस्साए किसानों की ओर से दो दिन और रेल रोको आंदोलन करने के एलान के कारण शुक्रवार को कई ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंदोलन के मद्देनजर पटियाला का रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया था।
'देश के अन्नदाता' ऑन ट्रैक, जिंदगी 'अनट्रैक', 10 लाइव तस्वीरें
8 of 10
अमृतसर में किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू ने बताया कि जब तक सरकार उनके बासमती के दाम को उचित मूल्य नहीं प्रदान करती तब तक आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा।
'देश के अन्नदाता' ऑन ट्रैक, जिंदगी 'अनट्रैक', 10 लाइव तस्वीरें
9 of 10
किसानों के आंदोलन के कारण अब तक 51 ट्रेनें प्रभावित हुईं। 27 ट्रेनें रद्द की गईं जबकि 24 ट्रेनों के रूट डायवर्ट और शार्ट टर्मिनेट करके चलाया गया। किसानों ने मानसा, रामपुरा फूल, बठिंडा, मोगा, लहरागागा, अमृतसर के मुच्छल में रेल ट्रैक पर धरना दिया। इससे लुधियाना-फिरोजपुर, लुधियाना-अमृतसर, फाजिल्का-फिरोजपुर, फिरोजपुर-बठिंडा और श्रीगंगानगर-फिरोजपुर रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा।
'देश के अन्नदाता' ऑन ट्रैक, जिंदगी 'अनट्रैक', 10 लाइव तस्वीरें
10 of 10
दूसरी ओर, पंजाब में सफेद मक्खी के हमले से फसल की बर्बादी को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्र कीटनाशकों के 1000 नमूनों की जांच करेगा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार ने कीटनाशकों की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्हें 1000 नमूने भेजे हैं। इनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।