फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल फाइट से पहले विजेंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Sun, 11 Oct 2015 08:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक
विज्ञापन
1 of 10
इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह आज से प्रोफेशनली रिंग में उतर रहे हैं। पढ़िए पहली प्रोफशनल फाइट से पहले उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। रिपोर्टः अंकित/संजीव
विज्ञापन

प्रोफेशनल फाइट से पहले विजेंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

2 of 10
आज होने वाली फाइट के लंदन से फोन पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि शनिवार को होने वाली फाइट में उनका हर स्टीक पंच कीमती होगा। यह फाइट उनके करियर को नई दिशा देगी। विजेंदर की फाइट देखने के लिए देश में उनके फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रोफेशनल फाइट से पहले विजेंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

3 of 10
बता दें कि ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह आज प्रोफेशनल बॉक्सिंग में पहली फाइट खेलने जा रहे हैं। यह फाइट इंग्लैंड के ‘सोनी व्हाइटिंग’ के साथ होगी। इसके लिए विजेंदर पिछले एक महीने से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। विदेशी ट्रेनर के साथ रोजाना वह 8-10 घंटे रिंग में पसीना बहा रहे हैं।

प्रोफेशनल फाइट से पहले विजेंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

4 of 10
विजेंदर सिंह ने कहा कि पहले वह गैर पेशेवर थे। अब प्रोफेशनल बॉक्सिंग में उतर रहे हैं। इससे उनके करियर को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में जलवा दिखा चुके हैं। इसके बाद अगर प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भारतीय युवा मुक्केबाजों के लिए नए रास्ते खुल जाएंगे।
विज्ञापन

प्रोफेशनल फाइट से पहले विजेंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

5 of 10
विजेंदर कहते हैं कि प्रोफेशनल फाइट का फॉरमेट ही अलग है। इसमें 12 राउंड होते हैं। जबकि अमेच्योर बॉक्सिंग में 3 राउंड के मुकाबले होते हैं। प्रोफेशनल खेलते हुए आपको अपना स्टेमिना अधिक रखना होता है। रिंग में प्रतिद्वन्द्वी के साथ लंबे समय तक खेलना पड़ता है। इसके लिए अपनी स्ट्रेंथ और स्पीड पर पकड़ जरूरी है।
विज्ञापन

प्रोफेशनल फाइट से पहले विजेंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

6 of 10
विजेंदर कहते हैं कि प्रोफेशनल बॉक्सिंग इतनी आसान नहीं होती। इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। जिसमें मेरी दोनों विदेशी ट्रेनर लनी बेयर्ड और हारून हेडली ने काफी मदद की है। ट्रेनिंग में जिम के अलावा लांग रनिंग और तैराकी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रोफेशनल फाइट से पहले विजेंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

7 of 10
विजेंदर सिंह कहते हैं कि प्रोफेशनल बॉक्सिंग में मेरी यह दूसरी जिंदगी है। पहले भी सिंह इज किंग रहा और इस बार भी देश को निराश नहीं होने दूंगा। मेरे नाम में भी सिंह आता है और सिंह पहले भी किंग रहा है तो आगे भी किंग ही रहेगा।

प्रोफेशनल फाइट से पहले विजेंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

8 of 10
विजेंदर कहते हैं कि प्रोफेशनल के नियम भी काफी अलग हैं, लेकिन हौसला बरकरार है। क्योंकि मेरी जीत से दूसरे बॉक्सरों का भविष्य सुधर सकता है। मैं अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी बॉक्सरों व देश के लिए ही खेलूंगा।

प्रोफेशनल फाइट से पहले विजेंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

9 of 10
दूसरी ओर, स्टार बॉक्सर विजेंदर के पैतृक गांव कालूवास एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल फलक पर छाने को बेताब है। परिजन, दोस्त, गांव वाले हर कोई आश्वस्त है कि गांव का छौरा अंग्रेज मुक्केबाज को हराकर नया इतिहास रचने में कामयाब होगा।
विज्ञापन

प्रोफेशनल फाइट से पहले विजेंदर सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

10 of 10
विजेंद्र के भाई मनोज व चचेरे भाई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर बलविंद्र का कहना है कि जूनियर से लेकर ओलंपिक तक विजेंद्र ने हर कैटेगरी में पदक जीता है। इतना अनुभव है...तो फिर उसे कौन हरा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें