बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन में लगी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक बाईपास पर पकौड़ा चौक के निकट निर्माणाधीन ऑटो मार्केट का विशाल मैदान है। इसी मैदान में नजर आती हैं किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों की बस्ती। इस पड़ाव को आंदोलकारियों ने बीबी गुलाब कौर नगर नाम दिया है। बताया गया है कि गुलाब कौर स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रही। वह अंग्रेजों से टक्कर लेने वाले क्रांतिकारियों को हथियार उपलब्ध करवाती थी।