पति पत्नी का रिश्ता सबसे नाजुक होता है। जरा सी ठसक लगती नहीं कि इसके टूटने की नौबत आ जाती है। जानिए इस रिश्ते के टूटने का एक बड़ा कारण।
विज्ञापन
2 of 11
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
लड़ाई-झगड़े तो हर रिश्ते में होते हैं, लेकिन जहां बात बराबरी या एक-दूसरे के प्रति इगो की आ जाए तो वहां रिश्ते निभाने मुश्किल हो जाते हैं। रिश्तों में भी सबसे नाजुक रिश्ता है पति-पत्नी का। इसमें आए दिए खटपट होती रहती है। फिर पति-पत्नी दोनों पढ़े-लिखे हों तो अहम टकराना स्वाभाविक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ता ही खत्म कर दें।
विज्ञापन
3 of 11
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
काउंसलिंग के जरिए इस रिश्ते को बचाया जा सकता है और इसी के लिए बना है सीएडब्ल्यू, यानी क्राइम अगेंस्ट वुमन। सीएडब्ल्यू की एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत कौर के पास 9 एनजीओ हैं और इनकी टीम में 60 सदस्य हैं। गुरजीत कौर और इनकी टीम ऐसे केस आने पर दोनों पक्षों से अलग-अलग बात करती हैं। फिर दोनों को इकट्ठे बिठाकर समझाइश करती हैं और उनकी पूरी कोशिश होती है कि घर टूटने से बच जाए।
4 of 11
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
गुरजीत कौर बताती हैं कि ऐसे मामलों में काफी हद तक उनका विभाग कामयाब भी रहा है। गुरजीत कौर का कहना है कि जिस प्रकार बीमार होने पर हम डाक्टर के पास जाते हैं, ऐसे ही यदि पति-पत्नी में नहीं बन रही तो उन्हें काउंसलिंग सेंटर में आने में शर्म नहीं करनी चाहिए। उनका कहना है कि 2015 में सीएडब्ल्यू में 2003 मामले आए, 411 मामले पहले से पेंडिंग थे, इस तरह कुल 2414 मामलों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
5 of 11
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
इनमें से पारिवारिक विवाद के 605 मामले पति-पत्नी की काउंसलिंग करके सुलझा दिए गए। इसी तरह 2016 में 2060 कुल मामले आए, 502 पहले से पेंडिंग थे। इन 2562 केसों में से 857 पारिवारिक विवाद के मामले पति-पत्नी को समझा-बुझाकर निपटा दिए गए। ये सभी पति-पत्नी आज खुशी से साथ जिंदगी बिता रहे हैं। बाकी मामलों में दोनों पक्षों में से किसी पर भी कोई केस बनता नहीं दिखा तो वे रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
6 of 11
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
गुरजीत कौर का कहना है कि आजकल धैर्य की कमी होती जा रही है। लड़कियां संयुक्त परिवार में न रहकर आजादी पसंद करती हैं। ऐसे में घर वालों की दखलंदाजी उन्हें बर्दाश्त नहीं। कई बार तो महिला ससुराल वालों के साथ नहीं रहना चाहती और ऐसे मामलों में दहेज मांगने का झूठा केस तक दर्ज करवा देती हैं। एकाध केस में तो पैसा ऐंठने के लिए झूठा दहेज का केस भी सामने आया है।
विज्ञापन
7 of 11
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
इसके अलावा उनके पास जो केस आते हैं, उनमें सास द्वारा बहू की हर बात में मीन मेख निकालना, लड़कियों द्वारा मायके वालों को पल-पल की खबर देना और दूसरों को देखकर प्रभावित करने वाली मानसिकता भी घरों में कलह की बड़ी वजह है। नई शादी होकर आई वधु को माहौल में ढलने में कुछ समय लगता है, लेकिन ससुराल वाले इस बात को समझ नहीं पाते। इसके लिए उसे थोड़ा समय दिया जाना चाहिए।
8 of 11
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
केस 1- बहू सुनीता (काल्पनिक नाम) को उसकी सास परोक्ष या अपरोक्ष रूप से किसी दूसरे का उदाहरण देकर दहेज की बातें सुनाती थी, समझाने पर कि क्या घर की शांति से पैसा बड़ी चीज है, सास द्वारा ऐसी बातें सुनाना बंद कर दिया गया तो वह घर वापस बस गया है।
9 of 11
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
केस 2- अनीता (काल्पनिक नाम) ने महिला हेल्पलाइन 181 बुला ली। पति को बुलाया गया तो उसने कहा, अनीता के फोन में देखो यह डेढ़-डेढ़ घंटा अपने मायके बात करती है। मुझे मेरे परिवार से अलग कर चुकी है, बच्चे को साफ-सुथरा नहीं रखती। अनीता की काउंसलिंग की गई और समझाया गया कि फोन में समय बर्बाद करने से अच्छा है, घर को हाईजीन बनाओ, बच्चे की अच्छे से देखभाल करो, लड़की को समझ आ गया, अब दोनों अपने घर में खुश हैं।
10 of 11
पति पत्नी का रिश्ता इस वजह से भी टूट जाता है
केस 3- सुधीर (काल्पनिक नाम) और उसकी पत्नी का केस आया। पत्नी का कहना था कि उसके पति का किसी से अफेयर चल रहा है। यदि अफेयर चल रहा था तो शादी ही नहीं करनी चाहिए थी। कम से कम उसकी जिंदगी तो बर्बाद न होती। ऐसे में जब सुधीर को तीन-चार बार काउंसलिंग में समझाया गया तो उसकी समझ में आ गया, अब दोनों पति-पत्नी खुश हैं और साथ रह रहे हैं।
केस 4- हिमाचल में मायका और चंडीगढ़ में ससुराल होने से चंडीगढ़ में रहने वाली एक युवती ने चंडीगढ़ और हिमाचल दो जगह पति पर केस डाल दिया। जब पुलिस उसके पति को अरेस्ट करने पहुंची तो पता चला कि उस पर तो इसी मामले में हिमाचल में भी केस रजिस्टर्ड है ,जो कि गैरकानूनी है। उसे बुलाकर समझाया गया कि ऐसे मामलों में भारत में आप किसी पर एक ही जगह केस कर सकते हैं। तब उसने हिमाचल से केस वापस लिया।