फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे युवा सांसद की दुल्हन बनी IG की बेटी, देखिए Royal Wedding

Thu, 20 Apr 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने आईजी की बेटी मेघना के साथ 7 फेरे लिए। तस्वीरों में देखिए ये रॉयल वेडिंग।
विज्ञापन

2 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
हरियाणा के हिसार संसदीय क्षेत्र के सांसद और इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला की मंगलवार रात सीनियर आइपीएस परमजीत अहलावत की बेटी मेघना के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। विवाह समारोह गुरुग्राम के एंबियस आइलैंड होटल में संपन्न हुआ। शादी समारोह में दुष्यंत के दादा एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, पिता अजय चौटाला, चाचा अभय चौटाला व परिवार के साथ-साथ नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
समारोह में राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह, योग गुरु बाबा रामदेव, प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल सहित कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुई।

 

4 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
सांसद की शादी को लेकर 15 दिन पहले ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। 11 अप्रैल को उनके पैतृक गांव चौटाला में स्थित चौधरी साहबराम खेल स्टेडियम में हलकावासियों और ग्रामीणों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। पूरा परिवार एक साथ मंच पर नजर आया। स्टेडियम में 72 फुट चौड़ा और 36 फुट लंबा स्टेज तथा 130 फुट चौड़ा और 350 फुट लंबा वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया था।
विज्ञापन

5 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
मेहमानों के लिए लजीज पकवान तैयार करवाने के लिए सात किचन बनाए गए थे। वीआईपी गेस्ट के लिए स्पेशल लॉज बनाया गया। प्रीतिभोज कार्यक्रम में चारों हलकों से लगभग 20 हजार लोगों ने शिरकत की। 14 अप्रैल को ही सिरसा के चौधरी देवीएल विद्यापीठ में महाभोज का आयोजन किया गया। इस महाभोज में पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने भी शिरकत की, वहीं लाखों की संख्या में लोग महाभोज करने पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
महाभोज में आने वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किये गए थे और देर शाम तक यह महाभोज चलता रहा था। इस महाभोज में पहलवान महावीर सिंह फोगाट अपनी बेटी बबीता के साथ पहुंचे थे।  14 अप्रैल को भात की रस्म पूरी हुई। भात की इस रस्म में सांसद दुष्यंत चौटाला के मामा रमेश गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, बलवंत गोदारा व राजेश गोदारा सहित दुष्यंत चौटाला के ननिहाल पक्ष के 300 लोग गांव दड़ौली से शामिल हुए।
विज्ञापन

7 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
16 अप्रैल को नई दिल्ली में लेडीज संगीत का कार्यक्रम हुआ। 17 अप्रैल को मेहंदी की रस्म पूरी की गई। 18 अप्रैल को गुरुग्राम के एंबियस आइलैंड होटल में दुष्यंत चौटाला की सीनियर आइपीएस परमजीत अहलावत की बेटी मेघना के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। शादी समारोह में दुष्यंत के दादा एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, पिता अजय चौटाला, चाचा अभय चौटाला व परिवार के साथ-साथ नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए।

8 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
बता दें कि अभय चौटाला के बाद परिवार की पहली शादी है। 3 जनवरी को बेहद सादे कार्यक्रम में गुड़गांव के एक होटल में रिंग सैरेमनी हुई थी। इस मौके पर होटल में केवल चौटाला और अहलावत फैमिली के करीब 40-45 मेंबर ही शामिल हुए थे। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला भी एक दिन की पैरोल लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

 

9 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
मेघना अहलावत आईजी परमजीत सिंह अहलावत की बेटी हैं और वह मंसूरी से एमबीए पास आउट हैं। मेघना अहलावत हैं। मूल रूप से झज्जर जिले के गांव गोच्छी के रहने वाले परमजीत अहलावत का परिवार लंबे समय से गुरुग्राम में रह रहा है। शादी में पूरी रानियां विधानसभा के लोगों को आमंत्रित किया गया है। वहां से विधायक नैना चौटाला ने चार गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया था।

 

10 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
दुष्यंत चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला के पुत्र हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में हरियाणा के हिसार से जीत दर्ज कर 26 साल की उम्र में संसद पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसद हैं। हाल ही में 3 अप्रैल को वह 29 साल के हो चुके हैं। दुष्यंत की मां नैना सिंह चौटाला, हरियाणा के डबवाली विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं।
विज्ञापन

11 of 11
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
दुष्यंत के एक छोटे भाई हैं दिग्विजय चौटाला, जो इस समय इनेलो का यूथ विंग संभाल रहे हैं।  दुष्यंत चौटाला के दादा ओमप्रकाश चौटाला और पिता अजय चौटाला जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। दुष्यंत की शादी के लिए उनके पिता अजय सिंह चौटाला को तिहाड़ जेल से पैरोल मिली हुई तो दादा ओमप्रकाश चौटाला को भी 21 दिन की फरलो मिली हुई है। दोनों बीती 13 अप्रैल को प्रीतिभोज में शामिल भी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें