पुलिसवाले को सरेआम जमीन पर लिटाकर लोगों ने चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इसकी वजह पता चलते ही और भी लोग आकर उसे पीटने लगे, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
Hisar Police
घटना हरियाणा के हिसार की है। रायपुर रोड पर एक पुलिसवाले को लोगों ने जमकर पीटा। मामला छेड़छाड़ का बताया जा रहा है। पीट रहे लोगों ने बताया कि वह लड़की को छेड़ रहा था, अभद्र व्यवहार कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
Hisar Police
लड़की ने विरोध करना शुरू किया तो लोग इकट्ठे हो गए। मामला जानते ही महिलाओं ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसवाला बोलता रहा कि भाई मेरे और मार लो। इसके अलावा मेरा क्या बिगाड़ लोगे।
4 of 6
पुलिसवाले की पिटाई
बताया जा रहा है कि पुलिसवाला नशे में धुत्त था। उसका नाम योगेश है और वह एक्साइज स्पेशल टीम में इएचसी की पोस्ट पर तैनात है। इस हरकत के लिए उसे लाइन हाजिर किया जा चुका है, विभागीय जांच भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिसवाले की पिटाई
दूसरी ओर, पुलिसवाले की पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आगे से आगे वीडियो शेयर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर रक्षा करने वाले ही ऐसा करेंगे तो अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही प्रयास करने होंगे अब।