फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली स्कूल बस ड्राइवर, देखिए कैसे बहा बच्चों का खून?

Tue, 08 Sep 2015 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
ड्राइवर नशे में धुत्त होकर स्कूल बस चला रहा था। रास्ते में बस ठोक दी और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

टल्ली स्कूल बस ड्राइवर, देखिए कैसे बहा बच्चों का खून?

2 of 6
स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण स्कूली बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। स्कूल बस के ड्राइवर ने शराब के नशे में तेज रफ्तार बस पुलिया में ठोक दी। हादसे में 5 बच्चे घायल हो गए। जीएमएसएच-16 में प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई। वहीं आरोपी बस ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन

टल्ली स्कूल बस ड्राइवर, देखिए कैसे बहा बच्चों का खून?

3 of 6
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को सुबह सेक्टर-28 स्थित सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल की बस बच्चों को बैठाकर कैंबवाला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस बाबा बालक नाथ मंदिर के पास स्थित पुल से अचानक जा भिड़ी।

टल्ली स्कूल बस ड्राइवर, देखिए कैसे बहा बच्चों का खून?

4 of 6
वहां बच्चों को मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार हादसे में ड्राइवर गुरविंदर सिंह, छात्र शहादबीर सिंह, नया गांव (6), दिलजोत (5), अदिति (8), सृष्टि (5) व देव, खुड्डा अलीशेर (16) शामिल थे। हालांकि हादसे में इन्हें मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन

टल्ली स्कूल बस ड्राइवर, देखिए कैसे बहा बच्चों का खून?

5 of 6
जांच अधिकारी एएसआई सेवक सिंह के अनुसार हादसे में ड्राइवर सहित 5 बच्चे घायल हुए। एक्सीडेंट में बस पुलिया से टकराकर वहीं रुक गई। यदि संतुलन ज्यादा बिगड़ता तो बस खाई में गिर सकती थी। जांच अधिकारी एएसआई सेवक सिंह के अनुसार हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था। मेडिकल रिपोर्ट में बस चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टल्ली स्कूल बस ड्राइवर, देखिए कैसे बहा बच्चों का खून?

6 of 6
विजया सिद्धू, प्रिंसिपल सेंट सोल्जर स्कूल, सेक्टर-28 ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल का नियमित ड्राइवर संतकुमार बीमार था। इसी कारण उसके स्थान पर नया ड्राइवर गुरविंदर आया था। जब वह सुबह स्कूल से निकला तो नॉर्मल था। पता नहीं कब उसने शराब पी। लापरवाही बरतने पर स्कूल के डायरेक्टर की पुलिस के साथ मीटिंग होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें